MS Dhoni Biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय

MS Dhoni Biography in Hindi, कुछ लोग अपने भविष्य की पीछे – पीछे भागते रहते है तो कुछ लोगों के पीछे उनका भविष्य खुद चला आता है और ऐसा ही हुआ हमारे पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्री. एम.एस. धोनी के साथ जिन्होंने अपने स्कूल के दिनों से ही हाथों में बल्ला थाम लिया था लेकिन स्कूली जीवन के बात जीवन के शुरुआती संघर्षो के कारण धोनी को कई समस्याओँ और झंझटो का सामना करना पड़ा जिसकी पूरी जानकारी हम, आपको MS Dhoni Biography in Hindi पर केंद्रित अपने इस आर्टिकल में प्रदान करेंगे।

Contents show

MS Dhoni Biography in Hindi

MS Dhoni Biography in Hindi

ये तो आप सभी जानते है कि, साल 2007 व 2011 में धोनी की अगुवाई में, वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में मैदान पर उतरी टीम इंडिया ने, वर्ल्ड कप अपने नाम किया और वहीं साल 2013 में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के खिताब को भारत के नाम किया और पूरे विश्व में भारतीय क्रिकेट टीम के नाम और काम दोनो ही प्रसिद्ध व रौशन किया है।

अन्त हम इस आर्टिकल की मदद से आप सभी को विस्तार से MS Dhoni Biography in Hindi की पूरी जानकारी आपको प्रदान करेंगे और साथ ही साथ हम, आपको धोनी से जीवन से जुड़े अन्य पहलूओँ के बारे में जैसे कि – महेंद्र सिंह धोनी का निक नेम क्या है?, महेंद्र सिंह धोनी का गांव कौन सा है?, महेंद्र सिंह धोनी पुरस्कार?, महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कहां हुआ था?, क्या धोनी राजपूत है? व धोनी की सैलरी? आदि की पूरी जानकारी प्रदान करेंगें क्योंकि हमारे आर्टिकल का कर्तव्य, दायित्व व उद्धेश्य है।

महेंद्र सिंह धोनी – संक्षिप्त परिचय

पूरा नाम क्या है?महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का निक नेम क्या है?एमएस, माही, कैप्टन कूल, एमएसडी
महेंद्र सिंह धोनी का गांव कौन सा है? / महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कहां हुआ था?रांची ( बिहार ), भारत
जन्म तारिख क्या है?7 जुलाई, 1981
जाति क्या है?हिंदू
क्या धोनी राजपूत है?हां, धोनी एक राजपूत है।
पिता का नाम क्या है?श्री. पान सिंह
माता का नाम क्या है?श्रीमति. देवकी देवी
कुल कितने भाई – बहन है?3 ( दो भाई, एक बहन )
बड़े भाई का नाम क्या है?नरेन्द्र सिंह ( राजनीति में सक्रिय है)
छोटी बहन का नाम क्या है?जयन्ती गुप्ता ( शिक्षिका है)
शैक्षणिक योग्यता क्या है?12वीं पास
पत्नी का नाम क्या है?साक्षी
कितनी संतान है?1 बेटी है
संतान का नाम क्या है?जीवा
कितने प्रेम संबंध रहे है?2 ( प्रिंयका झा और साक्षी )
धोनी की सैलरी?प्रतिवर्ष 102 करोड़ रुपय
धोनी का नेट वर्थ क्या है?700 करोड़
धोनी के क्या शौक है?नई – नई गाड़ियों व बाइकों का शौक है

क्या आप जानते है कि धोनी का जन्म कब, कहां और किस परिवार में हुआ था?

दायें हाथ के सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज अर्थात् धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को रांची ( बिहार ) के रहने वाले एक राजपूर परिवार में हुआ था जहां उन्हें पिता के रुप में श्री. पान सिंह और माता के रुप में श्रीमति देवकी देवी व बड़े भाई के रुप में नरेन्द्रसिंह की प्राप्ति हुई। कुल मिलाकर हम, कह सकते है कि, धोनी का जन्म व जीवन की शुरुआत एक खुशहाल परिवार से हुई।

MS Dhoni की कद- काठी कैसी है?

लम्बाई5 फुट 9 इंच
वजन70 किलोग्राम
आंखो का रंगगहरा भूरा
बालों का रंगकाला व सफेद

धोनी के कुल कितने भाई – बहन है और वे क्या करते है?

जैसा कि, हमने आपको बताया कि, धोनी का जन्म एक राजपूर परिवार में हुआ था और इस प्रकार धोनी को मिलाकर उनके कुल 3 भाई – बहन है अर्थात् बड़ा भाई, नरेन्द्रसिंह भारतीय राजनीति में सक्रिय तो वहीं धोनी की छोटी बहन, एक सफल व सार्थक शिक्षिक का भूमिका निभा रही है।

हम, आपको बताना चाहते है कि, धोनी के शुरुआती जीवन के दौरान उनके पिताजी अर्थात् श्री. पान सिंह ने, मैकोन कम्पनी में, जूनियर मैनेजमेंट श्रेणी में काम करना शुरु किया था जो कि, भारत सरकार के स्वामित्व वाली कम्पनी थी और इसी वजह से श्री. पान सिंह को रहने के लिए सरकारी आवास की सुविधा दी गई थी जहां पर श्री. पान सिंह, अपनी गृहस्थ पत्नी व बच्चो के साथ अपने जीवन की दूसरी इनिंग्स खेल रहे थे।

धोनी की क्रिकेट जीवनी – एक नजर

व्यवसायक्रिकेटर
भारती क्रिकेट टीम में धोनी की भूमिका क्या है?दाये हाथ के बल्लेबाज व विकेट कीपर
बैटिंग स्टाइलदाये हाथ के आक्रामक बल्लेबाज
बॉलिंग स्टाइलदाये हाथ के मध्यम गेंदबाज
पहला टेस्ट मैच कब खेला?2 दिसम्बर, 2005 श्रीलंका के खिलाफ
पहला ओ.डी.आई मैच कब खेला?23 दिसम्बर, 2004 बांग्लादेश के खिलाफ
पहला टी-20 मैच कब खेला?1 दिसम्बर, 2006 साउथ अफ्रीका के खिलाफ
आई.पी.एल मे किस टीम की तरफ से खेलते है?चैन्नई सुपर किंग्स

धोनी ने कहां से और कहां तक शिक्षा प्राप्त की है

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी ने, अपनी शुरुआती शिक्षा The AV जवाहर विद्यालय मंदिर, श्यामली जो कि, वर्तमान समय में JVM, श्यामली, रांची के नाम से जाना जाता है से अपनी शुरुआती शिक्षा ग्रहण की और हम, आपको बता दें कि, महेन्द्र सिंह धोनी ने, कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है और जीवन में एक पड़ाव ऐसा आया जब धोनी ने, ’’ सेंट जेवियर कॉलेज ’’ में दाखिला लिया लेकिन उन्हें क्रिकेट या पढ़ाई में से किसी एक को चुनना था और उन्हें अपनी नियति अर्थात् क्रिकेट को चुना और इसी वजह से उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा को बीच में ही छोड़ दिया।

धोनी के प्रेम संबंध कितने और किसके साथ रहे है?

क्रिकेट के मैदान पर छक्के मारने वाले हमार कैप्टन कूल कुल 2 प्रेम संबंध वाली गेंदो के शिकार हुऐ है जिसकी पूरी जानकारी इस प्रकार से हैं-

  1. धोनी का सबसे पहले प्रेम संबंध प्रियंका झा से स्थापित हुआ था लेकिन साल 2002 में उनकी मृत्यु होने से धोनी का ये प्रेम संबंध टूट गया या फिर अधूरा ही रह गया,
  2. प्रियंका झा के बाद धोनी का प्रेम संबंध – साक्षी के साथ स्थापित हुआ जो कि, आगे चलकर उनकी जीवन-संगीनी भी बनी क्योंकि धोनी ने, 4 जुलाई, 2010 को साक्षी से विवाह रचाया था लेकिन इनके पिता के देहरादून शिफ्ट होने की वजह से दोनो को एक – दूसरे से अलग होना पड़ा
  3. साल 2007 में, साक्षी कलकत्ता के एक हॉटल में बतौर इंटर्न काम कर रही थी वहीं पर एक टूर्नामेंट खेलने के लिए धोनी भी टीम के सदस्य की हैसियत से रुक थे और इस प्रकार दोनो की लम्बे समय बाद दुबारा मुलाकात होती है जो कि, काफी आगे तक चलती है और
  4. अन्त में, 3 साल बाद धोनी को जीवा नामक पुत्री की प्राप्ति होती है।

इस प्रकार हमने आपको धोनी के प्रेम संबंधों के साथ ही साथ उनके शादीशुदा जिन्दगी के बारे में भी बताया।

बैंडमिंटन व फुटबॉल के दीवाने धोनी कैसे बनें क्रिकेट के कैप्टन कूल?

धोनी का अपने सर्वोच्च प्रदर्शन के बल पर जिला क्लव में चुना जाना

धोनी का बैंडमिंटन और फुटबॉल के खेल से होते ही क्रिकेट के मैदान में खड़े कैप्टन कूल बनने तक का सफर काफी रोचक और दिलचस्प है क्योंकि धोनी को अपने शिक्षाकाल के दौरान बैंडमिंटन और फुटबॉल खेलना बेहद पसंद था जिसकी वजह से उन्होंने कई बार अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व भी किया था जहां से उन्हें उनके सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए जिला कल्व लेवल के लिए चुन लिया गया था।

फुटबॉल कोच के द्धारा धोनी को क्रिकेट के मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए भेजना

हम, आपको बता दें कि, धोनी फुटबॉल खेल में गोलकीपर हुआ था और गोलकीपिंग में उनका कोई जबाव नहीं था और उनकी इसी कुशलता से प्रभावित होकर धोनी के फुटबॉल कोच ने, धोनी को क्रिकेट के मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए भेजा और यहां पर भी धोनी ने, अपनी विकेट कीपिंग के कौशल से सबको आकर्षिक व प्रभावित किया।

10वीं कक्षा के बाद धोनी समर्पण भाव से क्रिकेट के साथ जुड़ गये

अपने विकिट कीपिंग के कुशल कौशल से सबको प्रभावित करते हुए धीरे – धीरे क्रिकेट के मैदान में उनके साथ खड़ी उनकी नियति उन्हें बुलाने लगी जिसकी आवाज़ सुनकर धोनी ने, कक्षा 10वीं के बाद समर्पण भाव से क्रिकेट खेला और एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी बनकर उभरे।

इस प्रकार हमने आपको बताया कि, फुटबॉल व बैंडमिंटन खिलाड़ी कैसे क्रिकेट के मैदान के कैप्टन कूल बनकर उभरे।

धोनी की खेल शैली कैसी व कैसे हुए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल?

हम, अपने सभी पाठको व क्रिकेट प्रेमियों को बताना चाहते है कि, धोनी जो कि, कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते है उनकी खेल शैली बिलकुल उनके व्यक्तित्व के विपरित है क्योंकि क्रिकेट के मैदान पर धोनी आक्रामक, तीव्र और सटीक बल्लेबाजी व विकेट कीपिंग करने वाले क्रिकेट खिलाड़ी है जो कि, आमतौर पर बैकफुट प्लेयर है Strong Bottom hand Grip के कारण बेहद तेज गति से गेंदो पर प्रहार करते है और अधिकतर गेंदो को सीमा-रेखा के बाहर भेजकर रन बटोरते है।

धोनी ने, साल 1997-99 तक बिहार क्रिकेट टीम में अपना योगदान दिया वही दूसरी तरफ त्रिदेशीय श्रृंखला में पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने, गौतम गंभीर के साथ मिलकर कई शतक लगाये और उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हे ’’ भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ’’ में शामिल किया गया।

धोनी का क्रिकेट करियर कैसा रहा?

आइए अब हम, आप सभी को कुछ बिंदुओँ की मदद से बतायेंगे कि, धोनी का क्रिकेट करियर कैसा रहा जो कि, इस प्रकार से हैं-

रणजी से की अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत

साल 1999 में बिहार राज्य द्धारा असम राज्य के खिलाफ आयोजित रणजी ट्रॉफी में पहली बार धोनी को खेलने का मौका मिला जिसमें धोनी ने कुल 283 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया।

खेल से दूरी बनाकर रेलवे में टिकेट कलेक्टर क्यूं बने धोनी?

आपको जानकर हैरानी होगी, धोनी के द्धारा साल 1999 में आयोजित रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद भी धोनी का चयन East Zone Selector के लिए नहीं किया गया जिसकी वजह से धोनी का मन क्रिकेट के मैदान से दूर हट गया और धोनी ने, भारतीय रेलवे को ज्वाइन करते हुए टिकेट कलेक्टर की नौकरी शुरु की।

3 साल दुबारा से क्रिकेट के मैदान पर हुई धोनी की वापसी

टिकेट कलेक्टर की नौकरी से जल्द ही धोनी का मन ऊब गया जिसकी वजह से उन्हें 3 साल बाद दुबारा से क्रिकेट के मैदान में अपनी वापसी की। साल 2001 में, जाकर धोनी का चयन ’’ दिलीप ट्रॉफी ’’ के लिए हुआ लेकिन वे इस प्रतियोगिता मे खेल नहीं पाये क्योंकि उन्हें अपने चयन की सूचना समय पर नहीं मिली थी।

धोनी का चयन बिहार अंडर-19 में कैसे हुआ?

साल 2003 में, धोनी जमशेदपुर में आयोजित ’’ प्रतिभा संसाधन विकास विंग ’’ के लिए मैदान पर क्रिकेट खेलने के लिए उतरे और इसी दौरान धोनी, बंगाल के पूर्व कप्तान ’’ प्रकाश पोद्दार ’’ की नज़र में आये है इन्होंने धोनी की जानकारी ’’ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को दी जिसके बाद जाकर धोनी का चयन ’’ बिहार अंडर-19 ’’ के लिए चयन हुआ।

साल 2004 में, इंडिया-ए टीम में शामिल हुए धोनी

साल 2004 में, धोनी को इंडिया-ए क्रिकेट टीम में शामिल किया गया और टीम की और से अपना पहला मैच धोनी ने, जिम्बावे के खिलाफ खेला जहां पर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।

साल 2004 मे, पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये ODI मैच मे जड़े 148 रन

साल 2004 में ही धोनी का चयन एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मैच अर्थात् ODI मैच खेलने का मौका मिला जिसके तहत उन्होंने अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला लेकिन शून्य पर ही वापस लौट गये। धोनी के इस प्रदर्शन के बावजूद भी धोनी का चयन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले ODI मैच के लिए किया जहां पर धोनी ने, मौके पर चौका मारते हुए 148 रन जड़ दिये।

Total Played ODI Matches318
Total Played Innings272
Total Runs9967
Total Fours770
Total Sixes217
Total Century6
Total Half Century67
Total Double Century0

धोनी का टेस्ट मैच करियर कैसा रहा?

हम, आपको बता दें कि, साल 2005 में धोनी का अपने क्रिकेट करियर का पहला टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने का मौका मिला जिसमें धोनी ने, कुल 30 रनों की पारी खेली। कुछ ही समय बाद साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये अपने टेस्ट मैच में धोनी ने, शतक लगाकर सभी को अचंभित कर दिया।

Total Played Test Matches90
Total Played Innings144
Total Runs4876
Total Fours544
Total Sixes78
Total Century6
Total Half Century33
Total Double Century1

साल 2014 में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया उनका टेस्ट मैच उनके करियर का अन्तिम टेस्ट मैच बना जिसके दौरान धोनी ने केवल 35 रनों की पारी खेली और मैच की समाप्ति के बाद टेस्ट मैच से अपने संन्यास की आधिकारीक घोषणा कर दी।

MS Dhoni का T20 करियर कैसा रहा?

धोनी ने, अपने करियर का सबसे पहला T20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था जिसमें धोनी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि इस मैच के दौरान धोनी ने केवल 2 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गयें।

Total Played T-20 Matches84
Total Runs1444
Total Fours101
Total Sixes46
Total Century0
Total Half Century2

अऩ्त, इस प्रकार हमने अपने सभी क्रिकेट प्रेमियों को विस्तार से धोनी के क्रिकेट करियर के बारे में बताया।

धोनी बतौर कप्तान कितने सफल रहे है?

अब हम, कुछ बिंदुओं की मदद से आपको बतायेंगे कि, धोनी बतौर कप्तान कितने सफल हुए हैं जो कि, इस प्रकार से हैं-

  1. राहुल द्रविड़ द्धारा भारतीय टीम की कप्तानी छोडे जाने के बाद BCCI से धोनी को कप्तान बनाने की सिफारिश राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने की थी जिसके फलस्वरुप साल 2007 में, धोनी का भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया,
  2. साल 2007 में ही आयोजित ICC World T20 Cup में भारतीय क्रिकेट टीम का मार्गदर्शन कया और Tournament को भारत के नाम किया,
  3. ICC World T20 Cup में, धोनी के प्रदर्शन से प्रशन्न होकर धोनी को One Day Internationals And Tests Matches की भी कप्तानी सौंपी गई जिसे धोनी ने, जिम्मेदारीपूर्वक निभाया,
  4. धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को ICC की First Ranking प्राप्त हुई और
  5. अन्त में, साल 2011 में, धोनी की अगुवाई में ही भारत ने विश्व कप 2011 को अपने नाम किया लेकिन साल 2015 में आयोजित विश्व कप में धोनी द्धारा भारतीय टीम को सेमीफाइनल तक ही ले जा सका और परिणामस्वरुप भारत को साल 2015 के विश्व कप से सेमीफाइनल मे मिली हार के कारण बाहर कर दिया गया।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की मदद से हमने आपको धोनी के कप्तानी वाले करियर के तस्वीर आपके सामने प्रस्तुत की।

धोनी का IPL करियर कैसा रहा है?

कुछ बिंदुओ की मदद से अब हम, आपको विस्तार से धोनी के IPL करियर के बारे मे बतायेंगे जो कि, इस प्रकार से हैं-

  1. हम, आपको बता दें कि, IPL के प्रथम संस्करण में धोनी को कुल 10 करोड़ रुपय ( 5 मिलियन अमरिकी डॉलर ) में Chennai Super Kings द्धारा खरीदा गया,
  2. धोनी में, अपने अगुवाई में, Chennai Super Kings को दो बार IPL विजेता बनाया,
  3. साल 2010 में आयोजित T20 Champions League मे भी भारत को जीत दिलवाई,
  4. आपको बता दें कि, Chennai Super Kings पर कुल 2 साल का बैन लगा जिसके बाद धोनी को राईजिंग पुणे, द्धारा 12 करोड़ में खरीदा गया,
  5. साल 2018 में, Chennai Super Kings पर लगा बैन समाप्त हो चुका है और वर्तमान समय में धोनी Chennai Super Kings की कप्तानी कर रहे है।

इस प्रकार हमने कुछ बिंदुओं की मदद से आपको धोनी के IPL करियर के बारे में जानकारी प्रदान की।

धोनी द्धारा अपने क्रिकेट करियर में कितने रिकॉर्ड्स बनाये?

अपने शानदार क्रिकेट करियर में धोनी द्धारा कई रिकॉर्ड्स बनाये गये है जो कि, इस प्रकार से हैं-

  1. भारतीय विकेटकीपिंग के इतिहास मे पहली बार धोनी द्धारा टेस्ट मैचो में कुल 4,000 रन बनाये जो कि, एक अटूट रिकॉर्ड है,
  2. धोनी के नाम पर सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान का रिकॉर्ड है क्योंकि धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने, कुल 27 टेस्ट मैचों मे अपनी जीत दर्ज की है और
  3. धोनी के नाम पर तीनों फॉर्मेट्स मे भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने का रिकार्ड भी है,
  4. धोनी द्धारा कुल 331 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले है जो कि, उनका एक अन्य शानदार रिकॉर्ड है,
  5. धोनी के नाम पर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड भी है क्योंकि धोनी ने, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कुल 204 छक्के मारे है और
  6. एक सफल कप्तान के रुप में टी-20 मैचो को जीने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम पर है।

 इस प्रकार हमने आपको धोनी द्धारा बनाये गये रिकॉर्ड्स के बारे में बताया।

धोनी को उनके शानदार क्रिकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी को कौन से पुरस्कार मिले हैं?

किस साल अवार्ड मिला?कौन से अवार्ड से सम्मानित किया गया?
साल 2007धोनी को खेल के सबसे शीर्ष अवार्ड अर्थात् राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
साल 2009धोनी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
साल 2018धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
साल 2011धोनी को ’’ De Montfort University ’’ द्धारा Ph.d की उपाधि प्रदान की गई।

M.S Dhoni : The Untold Story

साल 2016 में, धोनी के जीवन पर M.S Dhoni : The Untold Story नामक फिल्म का निर्माण किया गया जिसकी मदद से ना केवल धोनी के जिन्दगी को उजागर किया गया बल्कि साथ ही साथ धोनी के संघर्ष और सफलता की सच्चाई को भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों व आम जनता के सामने लाया गया जिसमें धोनी के भूमिका स्वर्गवासी अभिनेता – सुशांत सिंह राजपूत द्धारा निभाया गया था।

M.S Dhoni किन – किन विवादों के शिकार हुए है?

M.S Dhoni को आमतौर पर कई प्रकारके विवादों का शिकार होना पड़ा है जिसकी कुछ जानकारी इस प्रकार से हैं-

  • धोनी के कलॉनी वालो ने ही धोनी के परिवार पर दैनिक तौर पर 15,000 लीटर पानी बर्बाद करने का आरोप लगाया जो कि, आगे बढ़ते – बढ़ते झारखंड उच्च न्यायालय तक पहुंच गया,
  • M.S Dhoni को साल 2013 में हुए आई.पी.एल मैचों में फीक्सिंग का शिकार बनाया गया,
  • M.S Dhoni को साल 2016 में, आम्रपाली हाऊसिंग प्रोजेक्ट के निवासियों द्धारा आम्रपाली कम्पनी और इसके ब्रांड अम्बेसडर M.S Dhoni को काफी ट्रॉल किया गया।

इस प्रकार हमने आपको M.S Dhoni से संबंधित विवादों की जानकारी प्रदान की।

M.S Dhoni ने क्रिकेट प्रेमियों को अन्तिम अलविदा कहते हुए लिया क्रिकेट से सन्यास?

M.S Dhoni जो कि, ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में क्रिकेट मैचो को देखने की मूल वजह बन चुके थे अर्थात् M.S Dhoni द्धारा 15 अगस्त, 2020 को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया जिसका सीधा सा अर्थ हुआ कि, अब क्रिकेट की मैदान पर 7 नम्बर की जर्सी पहने M.S Dhoni के दर्शन नहीं हो पायेंगे। हम, कुल मिलाकर यही कह सकते है कि, M.S Dhoni का क्रिकेट से सन्यांस लेना, क्रिकेट के भविष्य व अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा सन्यास है जिसकी भरपाई नहीं हो पायेगी।

M.S Dhoni का नेट वर्थ क्या है?

वर्तमान समय में, M.S Dhoni के पास कुल 700 करोड़ रुपयो की सम्पत्ति है और वहीं अगर है M.S Dhoni की वार्षिक या सालाना आमदनी पर नज़र डाले तो ये कुल मिलाकर 102 करोड़ रुपय प्रतिवर्ष है।

M.S Dhoni का Social Media Status क्या है?

Social Media Platform`धोनी द्धारा कब बनाया गया?Followers
Instagram –9.1 Million
Face book201620,575,527
Twitter20097 Million

M.S Dhoni से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सत्यतता पर आधारित तथ्य क्या है?

  • साल 2012 में फोर्ब्स मैगजीन द्धारा M.S Dhoni का नाम सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ीयों की सूची में शामिल किया गया,
  • M.S Dhoni, साल 2012 से लेकर 2014 तक आयकर देने वाले भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी बने,
  • क्रिकेट के इस कैप्टन कूल ने, साल 2016 में कपड़ो के व्यापार में पर्दापण करते हुए ’’ सेवन ’’ नामक कपड़ो के ब्रांड को शुरु किया,
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि, M.S Dhoni ने, खुद अपने ही जीवन पर बनी फिल्म अर्थात् M.S Dhoni : The Untold Story को राइट देने के लिए 40 करोड़ रुपय लिये थे और इसी फिल्म ने, बॉक्स – ऑफिश पर कुल 210 करोड़ रुपयो की कमाई की थी,
  • आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ, M.S Dhoni के लम्बे बालों की तारिफ कर चुके है और अपने लम्बे बालों को ना कटवाने की हीदायत भी दी है,
  • M.S Dhoni, भारतीय सुपर-स्टार जॉन अब्राहम के जैसा दिखना चाहते थे और इसी वजह से इन्होंने अपने लन्बे बाल कटवा लिये जो कि, क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद दर्दनाक खबर थी और
  • M.S Dhoni को विपरित हालातों में हारे हुए मैच को शांतिपूर्वक जीतने के लिए आमतौर पर कैप्टन कूल कहा जाता है जो कि, पूरी तरह से सत्य व प्रमाणित है।

अन्त इस प्रकार हमने आपको M.S Dhoni के जीवन से संबंधित सत्यों व तथ्यों की जानकारी प्रदान की।

ये भी पढ़ें:

Amitabh Bachchan Biography in Hindi

Aishwarya Rai Bachchan Biography in Hindi

A R Rahman Biography in Hindi

Aamir Khan Biography in Hindi

निष्कर्ष

भारत में, क्रिकेट को एक धर्म और त्यौहार की तरह पूजा जाता है और इनके खिलाड़ियों को देवता का दर्जा दिया जाता है और इसीलिए हमने अपने सभी क्रिकेट प्रेमियों को उनके चहिते कैप्टन कूल अर्थात् M.S Dhoni के जीवन से परिचित करवाने के लिए अपने इस आर्टिकल में आपको विस्तार से MS Dhoni Biography in Hindi के बारे में जानकारी दी ताकि ना केवल आप अपने इस पसंदीदा Helicopter Shot मारकर दर्शकों के भीतर रोमांच का करन्ट दौड़ाने वाले MS Dhoni की जीवन को करीब से देख सकें बल्कि उनसे प्रेरणा व प्रोत्साहन लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी कर सकें।

अन्त, हमें पूरी आशा है कि, MS Dhoni Biography in Hindi पर आधारित ये आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा जिसके लिए ना केवल आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक करेंगे, शेयर करेंगे बल्कि साथ ही साथ अपने विचार भी हमें कमेंट करके बतायेंगे ताकि हम, इसी तरह के आर्टिकल आपके लिए नियमित तौर पर लाते रहें।

Leave a Comment