YouTube shorts : Tik-tok के बाद क्या अब YouTube shorts दे पाएगा Instagram Reels को टक्कर

अगर आप Youtube shorts के बारे में जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है इसलिए last तक पढ़ें उम्मीद है आपके सारे doubt आज की इस ब्लॉग पोस्ट में क्लियर हो जायेंगे तो चलिए देर ना करते हुए आपको Youtube shorts के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

पिछले कुछ समय से Tik-tok भारत में बहुत पॉपुलर था। इस ऐप को सबसे ज्यादा video sharing प्लेटफार्म के नाम से जाना जाता था। भारत में Tik-tok के करीब 20 करोड़ से अधिक यूजर्स थे, जो प्रतिदिन Tik-tok पर एक्टिव रहते थे।

परंतु आज भारत में Tik-tok को बैन हुए लगभग 3 महीने हो गए हैं और इन 3 महीनों में बहुत सी भारतीय App कंपनियों ने Tik-tok की तरह short video making App लॉन्च किया है, जैसे – Bolo Indya और Roposo. यही नहीं, फेसबुक ने भी अपना short video making App, Facebook lasso और इंस्टाग्राम ने Instagram Reels को लॉन्च किया है।

YouTube shorts

फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद Google भी इस बात से बिल्कुल अछूता नहीं है। जी हां !! अब Google ने भी अपने shorts video making प्लेटफॉर्म यानी YouTube shorts को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिस प्रकार Tik-tok पर 15 से 25 सेकंड की छोटी वीडियो बनाई जाती थी, उसी प्रकार YouTube short पर भी 15 से 20 सेकंड की छोटी वीडियो बनाई जा सकेंगी।

इससे पहले इंस्टाग्राम पर लांच की गई इंस्टाग्राम रियल स्कोर को लोगों ने बेहद पसंद किया था लेकिन फिर भी यह टिक टॉक एप जितना पॉपुलर नहीं हो सका। हालांकि, उम्मीद की जा रही है की भारत में YouTube को भी Tik-tok जितना ही प्यार मिलेगा।
लेकिन अब देखना यह है कि, Tik-tok के बाद क्या अब YouTube shorts दे पाएगा इंस्टाग्राम को टक्कर….

YouTube shorts क्या है?

Tik-tok की पॉपुलरिटीय देखते हुए गूगल ने अभी केवल Youtube beta shorts वर्जन लॉन्च किया है।जिस तरह Tik-tok पर 15 या 20 सेकंड की वीडियो बनाई जाती थी, उसी प्रकार YouTube Beta Short पर भी छोटे समय अवधि यानी करीब 60 सैकेण्ड तक की वीडियों उप्लोड की जा सकती है। वैसे तो इस प्लेटफॉर्म को Google द्वारा लॉन्च किया जा रहा है, इसलिए लोगों को इस प्लेटफार्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें है।

एक तरह से देखा जाए तो YouTube short को Tiktok जैसे पॉपुलर प्लेटफार्म से तुलना करने के लिए ही बनाया जा रहा है। हालांकि Tik-tok App में बेहतरीन फीचर्स थे, जो अभी फिलहाल YouTube Beta short में नहीं मौजूद है। इस प्लेटफार्म पर अपलोड किए गए वीडियो को आप अन्य किसी भी सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें > Google ने लॉन्च किया Andriod 11 ऑपरेटिंग सिस्टम, क्लिक करके जानें इसकी खूबियां

YouTube shorts के फीचर्स

यदि हम YouTube shorts के फीचर्स की बात करें तो यह बिल्कुल Tik-tok की तरह है। आप डायरेक्ट Youtube Mobile Application की मदद से शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं।
YouTube beta short की शुरुआत सबसे पहले भारत सही हो रही है। फिलहाल तो YouTube shorts में कुछ बहुत ज्यादा फीचर्स नहीं दिए गए हैं, क्योंकि अभी भी इस पर काम चल ही रहा है। उनका कहना है कि, वह आने वाले कुछ महीनों में इसमें और भी सुविधाएं और फीचर्स शामिल करेंगे।

YouTube पर शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए हमें सबसे पहले short कैमरे को एक्सेस करना होता है, जिसके लिए YouTube Mobile Application में ही प्लस (+) के आकार का आइकन बना होता है, जिस पर क्लिक करके हम कोई भी अपनी पसंद की वीडियो चुनकर या खुद नई Short videos बनाकर तथा एडिट करके अपलोड कर सकते हैं।

यहां आपको वीडियो एडिटिंग, वीडियो की रफ्तार को कंट्रोल करना, टाइम सेट करना और उसमें नए नए गानों को ऐड करना जैसी विकल्प दी गयी है। यदि आपके पास शॉट कैमरे का एक्सेस नहीं है तो आप अपनी गैलरी की कोई भी वीडियो upload कर सकते हैं। यह वीडियो करीब 60 सेकंड से छोटे होते हैं, इन वीडियो मे #Hashtag और डिस्क्रिप्शंस के साथ अपलोड किया जा सकता है।

वर्तमान में YouTube shorts का Beta वर्जन केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है और जल्द ही उम्मीद की जा रही है कि यह IOS डिवाइस के लिए भी उपलब्ध होगा। यदि आसान भाषा में कहूँ तो short video making प्लेटफॉर्म YouTube Beta Short फिलहाल केवल एंड्रॉयड डिवाइस के लिए, यूट्यूब मोबाइल एप्लीकेशन में ही उपलब्ध की गई है।

जिसे किसी भी एंड्रॉयड डिवाइस यानी कि स्मार्टफोन और टैबलेट में हम आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि देखा जाए तो अभी फिलहाल PC, Notebook, Apple iPhone और ipad यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

YouTube shorts App or Apk Download

वैसे तो अब तक YouTube shorts नाम का कोई Mobile App लांच नहीं किया गया है। लेकिन हो सकता है कि भविष्य में गूगल ऐसा कोई ऐप निकालें क्योंकि फिलहाल YouTube short, Beta टेस्टिंग मोड में है।
YouTube beta shorts फिलहाल YouTube मोबाइल एप्लीकेशन का एक फीचर है।

कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिसे YouTube मोबाइल ऐप पर YouTube short का फीचर्स नहीं दिखता है तो वे लोग play store पर YouTube short Aap सर्च करने लग जाते हैं पर दोस्तो मै इस बात को क्लियर कर देता हूं कि, YouTube short नाम का कोई App नही है। इसलिए यदि आपके YouTube Mobile App में YouTube short का फीचर नहीं दिख रहा है तो मतलब आप के YouTube Mobile App को अपडेट की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें > WhatsApp Status में लम्बा वीडियो कैसे लगायें ?

YouTube short लॉन्च की तारिख

भारत में फिलहाल YouTube short का Beta वर्जन 15 सितम्बर 2020 को लॉन्च हो चुका है। YouTube shorts सबसे पहले भारत में ही लांच किया जा रहा है, फिलहाल यह Beta टेस्टिंग में है। इसके अंदर आप करीब 60 सेकंड तक का वीडियो आराम से बना सकते हैं और लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

गूगल के मुताबिक भारत जैसे बड़े मार्केट वाले देश में चाइनीस कंपनी द्वारा बनाई गई Tiktok App के बैन के बाद Google के पास यह बहुत बड़ा मौका है। हालांकि कंपनी का प्लान है कि वह आने वाले समय में, इसमें और भी कई नए फीचर्स को ऐड करेंगी, लेकिन वह कब तक फीचर्स को रिलीज करेंगे इसकी अब तक कोई पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं है।

वैसे देखा जाए तो Tik-tok की तुलना YouTube shorts बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि उसके पास लाइसेंस वीडियो, म्यूजिक और ऑडियो की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में क्रिएटर्स को अपनी वीडियो बनाने के लिए लाखों ऑप्शंस मिल जाएंगे।

Leave a Comment