Online Resume Kaise Banaye (Only 12 Step Latest Update)

अगर आप किसी भी जॉब के लिए Apply करना चाहते है तो ये लेख आप ही के लिए हैं। क्योंकि इस लेख में मैं आपको एक ऐसे दस्तावेज़ के बारे में बताने वाला हूँ जिसके माध्यम से आपको जॉब मिल सकती हैं। 

मेरे ख़याल से आपके मन भी उत्सुकता होगी कि मैं किस दस्तावेज के बारे में बताने वाला हूँ? तो उस दस्तावेज का नाम रिज्यूम है और इसी रिज्यूम के माध्यम से आपको जॉब मिल जाती हैं। इसलिए मैं आपको इस लेख में स्टेप बय स्टेप सिखाऊंगा कि Online Resume Kaise Banaye वह भी स्क्रीनशॉट्स के साथ ताकि आपको रिज्यूम बनाने में कोई परेशानी ना आये।

ऑनलाइन रिज्यूम कैसे बनाये

लेकिन रिज्यूम बनाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है और जब आपका रिज्यूम upto the Point होता है तो तभी वह कंपनी आपको short list करके interview के लिए बुलाती हैं।

इसलिए सबसे पहले हम जान लेते है रिज्यूम क्या होता हैं? और उसके बाद हम स्टेप बय स्टेप सीखेंगे कि ऑनलाइन रिज्यूम कैसे बनाया जाता हैं।

रिज्यूम क्या होता हैं?

अगर मैं आपको आसान भाषा में समझाऊँ तो फिर रिज्यूम एक पेज होता है और इस पेज में आपकी पूरी जिंदगी की कहानी short में लिखी होती हैं। और इस रिज्यूम से संबंधित बहुत सारे उम्मीदवारों को लगता है कि रिज्यूम और Cv अलग-अलग होता हैं। 

लेकिन ये दोनों अलग-अलग नहीं होते है बल्कि ये दोनों एक ही है। मगर Cv में आपको रिज्यूम से ज्यादा information लिखनी होती है। लेकिन Cv उन उम्मीदवारों को बनाना होता है जिन्होंने P.HD या किसी चीज में Research की होती हैं।

Resume में क्या लिखे

रिज्यूम बनाने से पहले आपको रिज्यूम में क्या लिखना होता है वह जान लेना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि तभी आप अपना रिज्यूम बना सकते है जब आपको पता होगा कि आखिर रिज्यूम में क्या लिखना होता हैं। इसलिए जितने भी पॉइंट्स के बारे में मैं आपको बताऊँगा वह सभी पॉइंट्स आप अपने रिज्यूम में जरूर लिखना।

  1. व्यक्तिगत जानकारी: सबसे पहले शुरु वात होती है अपनी व्यक्तिगत जानकारी से। यानी कि, सबसे पहले आपको अपना नाम, अपने पिता का नाम, फ़ोन नंबर, ईमेल आईडी और पता लिखना होता हैं। इसके साथ-साथ आप अपना एक passport size photograph भी add कर सकते हैं।
  2. उद्देश्य: जिस कंपनी में आप जॉब के लिए apply करना चाहते है तो उस कंपनी के लिए आप क्या कर सकते है? ये आपको अपने रिज्यूम में जरूर लिखना होगा।
  3. शैक्षिक योग्यता: जो भी आपने degree की होगी उसके बारे में भी आपको अपने रिज्यूम में लिखना होगा।
  4. तकनीकी योग्यता: Degree करने के अलावा अगर आपने Technical Course भी किया है तो फिर आप उसको अपने रिज्यूम में जरूर लिखना।
  5. कौशल: अगर आपके पास किसी भी चीज का ज्ञान है तो फिर वह आपको अपने रिज्यूम में लिखना होगा। क्योंकि इसी से recruiter को पता चलता है कि आपको किस चीज में ज्ञान हैं।
  6. शौक: जो भी आपके शौक होंगी वह आपको अपने रिज्यूम में लिखना होगा।
  7. भाषा: आपको जितने भी भाषाएँ आती होंगे वह सारी आपको अपने रिज्यूम में लिखनी होगी।
  8. संदर्भ: जिसने भी आपको उस जॉब के बारे में बताया है जहाँ पर आप apply करना चाहते है। उस व्यक्ति की पूरी जानकारी आपको अपने रिज्यूम में लिखनी होगी।

Online Resume Kaise Banaye

अब बारी आती है कि आखिर online resume kaise banaye ? इसके लिए आपके पास email ID, Computer और Internet Connection चाहिए तभी आप ऑनलाइन रिज्यूम बना सकते हैं।

लेकिन अगर आपके पास इन तीनों में से कोई भी चीज नहीं है तो फिर आप हमारा दूसरा लेख यानी की Resume Kaise Banaye पढ़ सकते हैं। इस में भी मैंने स्टेप बय स्टेप और स्क्रीनशॉट्स के साथ सिखाया है की आप अपने जॉब के लिए रिज्यूम कैसे बना सकते हैं।

लेकिन दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको बहुत आसान तरीका बताया है इसलिए अगर आप ऑनलाइन ही अपना रिज्यूम बनाना चाहते है तो फिर आप इसी लेख को फॉलो करके बना सकते हैं।

Step 1. रिज्यूम बनाने के लिए आपको अपने कंप्यूटर का browser ओपन करना होगा। ओपन करने के बाद आपको search बार में canva.com टाइप करना होगा और उसके बाद आपके सामने ऐसा पेज Show हो जायेगा।

Online Resume Kaise Banaye

Step 2. Canva.com पर जाने के बाद आपके सामने ऊपर दाईं ओर में Login और signup का विकल्प दिख रहा होगा। इन दोनों में से आपको दूसरे विकल्प यानी signup पर क्लिक करना होगा।

Online Resume Kaise Banaye

Step 3. Signup पर क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन विकल्प शो हो जायेंगे। इन तीनों विकल्पों में से आप किसी पर भी क्लिक करके signup कर सकते हैं। यहाँ पर मैं email Id के द्वारा signup करना चाहता हूँ तो उसके लिए मैं Signup with Email पर क्लिक करूँगा।

Online Resume Kaise Banaye

Step 4. Signup with email पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक popup शो हो आयेगा। इस popup में आपको अपना नाम, Email Id और password रखना होगा और उसके बाद Get started पर क्लिक करना होगा।

Online Resume Kaise Banaye

Step 5. Get Started पर क्लिक करने के बाद आपको एक पेज शो हो जायेगा। और इस पेज में आपको बहुत सारे विकल्प शो हो जायेंगे। इन विकल्पों में से आप किसी भी विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। यहाँ पर मैं Small Business विकल्प पर क्लिक कर रहा हूँ।

Online Resume Kaise Banaye

Step 6. अब आपके सामने वह पेज शो हो जायेगा जिसके माध्यम से आप एक टीम बना सकते है। अगर मैं आपको आसान भाषा में कहूँ तो ये पेज उन के लिए है जो की team बना कर काम करते हैं। अगर आप Canva को अपने लिए इस्तेमाल करना चाहते है तो फिर आप Skip पर क्लिक करें।

Online Resume Kaise Banaye

Step 7. Skip पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज शो हो जायेगा। इस पेज में आपको Canva आपसे बोल रहा है की आप इस का Premium Version लो। लेकिन हमें फ्री में ही चलाना है इसको तो उसके लिए आपको Maybe later पर क्लिक करना होगा।

Online Resume Kaise Banaye

Step 8. अब आपको ऊपर दाईं ओर में search box का विकल्प शो हो रहा होगा। आपको इसी विकल्प पर क्लिक करने के बाद Resume लिखना है और उसके बाद नीचे एक विकल्प शो हो जायेगा रिज्यूम का और आपको इसी resume पर फिर क्लिक करना होगा।

Online Resume Kaise Banaye

Step 9. अब आपके सामने बहुत ही सारे रिज्यूम के templates शो हो जायेंगे। और यहाँ पर आपको ज्यादा तर फ्री templates मिल जायेंगे। लेकिन फ्री templates के साथ-साथ आपको Paid यानी premium वाले templates भी दिख जायेंगे। और अगर आप जानना चाहते है इन में से premium templates कोनसी है तो फिर उसके लिए आपको template के नीचे dollar sign या Paid का विकल्प शो हो जायेगा। अभी मैं फ्री का template उसे करना चाहता हूँ तो उसके लिए मैं किसी भी template पर क्लिक करके उसको import कर सकता हूँ।

Online Resume Kaise Banaye

Step 10. Template पर क्लिक करने के बाद आप दूसरे पेज पर redirect हो जाओगे। और इस पेज में आपको एक panel भी देखने को मिल जायेगा जैसे की आप इमेज में देख सकते हो।

Online Resume Kaise Banaye

Step 11. इस template को edit करने के लिए आपको उस text पर क्लिक करना होगा जो की आप edit करना चाहते हैं। जैसी की मैंने किया है और आप नीचे इमेज में भी देख सकते हो।

Online Resume Kaise Banaye

Step 12. अब आपको ऐसे ही ये पूरा template edit कर लेना है। और जब आप इस template को पूरा edit करेंगे तो फिर बारी आती है कि आप इस template को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? तो इसके लिए आपको ऊपर दाईं ओर में डाउनलोड का विकल्प शो हो जायेगा। आपको इसी डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको PDF select करने के बाद आपका रिज्यूम डाउनलोड हो जायेगा।

Online Resume Kaise Banaye

अगर आप इन सभी स्टेप्स को फॉलो करते है और अच्छे से अपनी सारी जानकारी इस रिज्यूम में डालेंगे तो फिर आप बड़ी ही आसानी के साथ एक Professional रिज्यूम बना सकते हैं।

इस रिज्यूम के अलावा अगर आप अपने जॉब के लिए Cv बनाना चाहते है तो इस canva.com की मदद से आप वह भी बना सकते है। और जितना टाइम आप इस Canva वेबसाइट पर बिताएंगे उतना ही ज्यादा आप कोई भी project बड़ी ही आसानी के साथ बना सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आपको ऑनलाइन रिज्यूम कैसे बनाये लेख हेल्पफुल रहा है तो फिर आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करना ताकि वह भी वह अपने के लिए बड़ी ही आसानी के साथ अपना रिज्यूम बना सके।

इसके अलावा अगर आपको कोई भी जानकारी Online Resume Kaise Banaye से संबंधित चाहिए तो फिर उसके लिए आप नीचे कमेंट box का इस्तेमाल जरूर करें। जो भी आप मुझसे सवाल करेंगे मैं उस सवाल का जवाब आपको जरूर दूंगा।

Also Read

ATM PIN Kaise Banaye

ATM Full Form in Hindi

Flyout क्या है कैसे सेटअप करें ?

Top 9 YouTube Trending Topics in Hindi

Blogging Se Paise Kaise Kamaye

9 thoughts on “Online Resume Kaise Banaye (Only 12 Step Latest Update)”

  1. Actually, I was exploring your portal and found out that you are providing valuable content to the readers. I have some backlink opportunities for your portal, let me know through an email if you are interested

    Reply
  2. Bahot helpful post hai. me kuchh kahna chahta hu. resume banate samay hamesha professional email ID ka use kare. jisme apka name aur surname saf saf included ho.

    Reply

Leave a Comment