Rajasthan Free Smartphone Yojana – राजस्थान सारकर मुफ़्त मे दे रही है फोन

Rajasthan Free Smartphone Yojana

Rajasthan Free Smartphone Yojana 2023: चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को राजस्थान सरकार के द्वारा स्मार्टफोन वितरण करने की घोषणा की गई थी। तो ऐसे में अगर आप राजस्थान राज्य में रहने वाली एक महिला है तो आज का यह लेख आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण लेख होने वाला है क्योंकि आज के इस लेख में हम Rajasthan Free Smartphone Yojana 2023 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को जानने के साथ ही नए अपडेट को विस्तार पूर्वक जानेंगे।

जैसा कि आप सभी को पता होगा कि हमारा देश डिजिटल इंडिया में और भी आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हमारे देश की सरकार तथा राज्य सरकार मिलकर अब महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए मुफ्त में स्मार्टफोन वितरण करने का ऐलान कर चुकी है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो कि चिरंजीवी परिवार से संबंध रखती है तथा राजस्थान राज्य की मूल निवासी है। क्या आप Rajasthan Free Smartphone Yojana 2023 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को जानना चाहते हैं अगर हां तो इस लेख को अंतिम तक जरूर पढ़ें।

Must Read

Rajasthan Free Smartphone Yojana 2023 क्या हैं?

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने Rajasthan Free Smartphone Yojana को शुरू करने के लिए ऐलान किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि राजस्थान राज्य 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों कि महिला मुखिया को इस योजना के तहत फ्री में मोबाइल प्रदान किया जाएगा। लेकिन इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी से पता चला है कि यह स्मार्टफोन जन आधार कार्ड धारक महिलाओं को भी प्रदान किए जाएंगे।

इन स्मार्टफोन में 3 वर्ष तक का डाटा दिया जाएगा जिसके चलते 3 वर्ष तक महिलाओं को मोबाइल में डाटा डलवाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। चिरंजीवी परिवारों को इस योजनाओं के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है इस योजना से जुड़ कर महिलाओं को अनेक सारे लाभ मिलेगे।

राजस्थान फ्री स्मार्टफोनए योजना न्यू अपडेट [New Update Rajasthan Free Smartphone]

9 जून को नया अपडेट आया है, कि अब कांग्रेस सरकार फ्री मोबाइल देने के लिए एक खास सुविधा चालू करने वाली है कांग्रेस सरकार के द्वारा Rajasthan Free Smartphone Yojana 2023 के अंतर्गत नए प्लान को बनाया जा रहा है। जैसा कि महिलाओं को स्मार्टफोन देने की बात थी लेकिन इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी से पता चला है कि अगर महिलाओं को मोबाइल फोन नहीं दिया जाता है तो ऐसे में महिलाओं को मोबाइल की राशि प्रदान की जाएगी जिससे कि वह अपना मन पसंदीदा फोन खरीद पाएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर में फिर मोबाइल देने का ऐलान किया है कहां है कि सरकार पहले मोबाइल के लिए अमाउंट को तैयारी करेगी जिसके बाद में जो भी पात्र महिलाएं रहेगी उनके खातों में मोबाइल की राशि को भेज दिया जाएगा‌। जिनका उपयोग करके महिलाएं आसानी से अपनी मर्जी से पसंदीदा मोबाइल खरीद पाएगी।

राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना की विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने वित्त वर्ष 2022 -23 के बजट घोषणा के साथ ही राजस्थान Free स्मार्टफोन योजना 2023 की घोषणा की थी।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी प्रकार का शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • राजस्थान की पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत मोबाइल या मोबाइल की राशि प्रदान की जाएगी।
  • जो भी महिलाएं इस योजना के तहत मोबाइल को प्राप्त करना चाहती है तो इसके लिए उनके पास महत्वपूर्ण दस्तावेज जन आधार कार्ड होना चाहिए।
  • फ्री मोबाइल योजना के तहत राजस्थान राज्य सरकार महिलाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ देगी जिससे कि महिलाओं को अन्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

Benefits of Rajasthan Free Smartphone Yojana

चलिए अब हम राजस्थान फ्री स्मार्ट फोन योजना 2023 के उन सभी लाभों को जानते हैं जो कि सभी महिलाओं को मिलने वाला है:-

  • इस योजना के तहत निशुल्क मोबाइल वितरित किए जाएंगे।
  • राजस्थान राज्य में रहने वाली प्रत्येक पात्र महिला को मोबाइल दिया जाएगा।
  • इस महत्वपूर्ण योजना से जुड़कर तथा मोबाइल को प्राप्त करके महिलाएं डिजिटल योजनाओं का लाभ उठा सकेगी।
  • सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं महिलाओं तक आसानी से पहुंच सकेगी।
  • 1.33 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा।
  • स्मार्टफोन चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को प्रदान किया जाएगा जिनके जन आधार कार्ड होगा तथा वह राजस्थान राज्य की महिलाएं होगी।

Apply Online for Free Smartphone Yojana Rajasthan

इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको यह देखना होगा कि आपका नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में शामिल है या नहीं अगर आपका नाम वहां पर शामिल है तो ऐसी स्थिति में आपको राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। चिरंजीवी योजना के तहत नाम चेक करने की प्रक्रिया को नीचे बताया गया है। तो उसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें:-

  • सबसे पहले नागरिक को राजस्थान राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन की स्थिति पर क्लिक कर दें।
  • अब अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करें तथा सर्च वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपका नाम, आपके पिताजी का नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस से जुड़ी अधिक जानकारी आपको डिवाइस स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • एलिजिबिलिटी स्टेटस में अगर Yes लिखा हुआ है तो ऐसे में आपको इस योजना का लाभ जरूर प्रदान किया जाएगा।

FAQ

Q. महिलाओ को स्मार्ट फोन कब मिलेगा?

महिलाओं को स्मार्टफोन 30 अगस्त 2023 से वितरित किए जाएंगे।

Q. क्या जन आधार कार्ड नहीं होने पर भी स्मार्टफोन दिया जाएगा?

जी नहीं जन आधार कार्ड होने पर ही महिलाओं  को पात्र माना जाएगा तत्पश्चात ही उसे स्मार्टफोन दिया जाएगा।

Q. Rajasthan Free Smartphone Yojana के द्वारा कितनी महिलाओं को मोबाइल मिलेगा?

इस योजना में द्वारा 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा।

निष्कर्ष

Rajasthan Free Smartphone Yojana 2023 से जुड़ी तमाम जानकारी को आज हमने विस्तार पूर्वक इस लेख के माध्यम से जाना है। अगर आपका नाम भी चिरंजीवी योजना में शामिल है तो आपको इस योजना का लाभ जरूर मिलेगा। और नाम कैसे चेक करना है इसकी प्रक्रिया भी आपको बता दी गई है अगर इस योजना को लेकर आपके मन में किसी प्रकार का कोई सवाल उठ रहा है और आप उसका जवाब जानना चाहते हैं तो उसके लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में अपना सवाल बता सकते हैं।

Leave a Comment