घर बैठे Self Help Group List कैसे निकाले: अब घर बैठे किसी भी राज्य और जिले की स्वयं सहायता समूह की लिस्ट निकाले जाने क्या है पूरी प्रक्रिया?

Self Help Group

Self Help Group – आज के इस लेख में हम स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे निकाले? की संपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी जानेंगे। प्रत्येक राज्य में स्वयं सहायता समूह बना हुआ है। तो आपके राज्य में भी जरूर स्वयं सहायता समूह बना हुआ होगा। स्वयं सहायता समूह की एक लिस्ट होती है, जिससे कौन-कौन उस स्वयं सहायता समूह में जुड़ा हुआ है उसका पता चल जाता है।

जिन भी महिलाओं का नाम Self Help Group List में है, उन्हें अनेक प्रकार के लाभ समय-समय पर मिलते रहते हैं जिसमें महिलाएं समूह के द्वारा अपनी आवश्यकता अनुसार लोन भी प्राप्त कर सकती है। लेकिन वर्तमान समय में अनेक महिलाएं यह जानकारी नहीं जानती है कि आखिर में सहायता समूह की लिस्ट कैसे निकाले? अगर आप भी इस जानकारी को नहीं जानते हैं तो आज के इस लेख को अंतिम तक जरूर पढ़ें तो चलिए आज के विषय से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को जानना शुरू करते हैं।

स्वयं सहायता समूह क्या हैं? | Self Help Group

स्वयं सहायता समूह को इंग्लिश में self help group (SHG) के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में हर राज्य में यह संगठन बना हुआ है, यह एक वित्तीय संगठन है जिसके एक समूह में 10 से 20 महिलाएं जुड़ती है। तथा यह महिलाएं हर सप्ताह कुछ ना कुछ पैसे बचाती है तथा उन पैसों को इस समूह में जमा कर देती है। अब जितनी भी महिलाएं जितना भी पैसा जमा करती है, उन पैसों को एक खाते में जमा किया जाता है।

स्वयं सहायता समूह के बचत खाते में रहने वाली राशि के ऊपर भारत सरकार अत्यधिक ब्याज प्रदान करती है तथा किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं अपनी वित्तीय जरूरत को पूरा करने के लिए लोन भी प्राप्त कर सकती है। स्वयं सहायता समूह चलाते समय  अनेक महिलाएं हर हफ्ते कुछ ना कुछ पैसे बचा कर इकट्ठे करती है तथा आवश्यकता पड़ने पर अपनी वित्तीय जरूरतों को आसानी से पूरा करती है।

स्वयं सहायता समूह कैसे काम करता है

ऊपर की जानकारी के मुताबिक आप जान चुके हैं कि स्वयं सहायता समूह क्या है? और यह किस सिद्धांत पर कार्य करता है। स्वयं सहायता समूह के लिए सबसे पहले महिलाएं आजीविका रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा करती है। उसके बाद में अपने राज्य के किसी क्षेत्र की महिलाओं को समूह में जोड़ती है।

अब एक समूह बनकर तैयार होने के बाद महिलाएं हर हफ्ते कुछ ना कुछ राशि को जमा करती है। और अगर उन महिलाओं में से किसी भी महिला को वित्तीय सहायता की जरूरत पड़ती है तो वह कम ब्याज दर पर लोन को प्राप्त कर सकती है। लेकिन लोन बहुत ही कम ब्याज दर पर तथा कम समय के लिए ही मिलता है।

ऐसी महिलाएं जिन्हें वित्तीय सहायता नहीं मिलती है उनके लिए यह सिस्टम बहुत ही अच्छा है क्योंकि वह इससे जुड़कर लोन उठाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकती है तथा बाद में आसान किस्तों के द्वारा अपने लोन को चुका सकती है।

स्वयं सहायता समूह की लिस्ट निकाले 

स्वयं सहायता समूह की लिस्ट को निकालना एक आसान प्रक्रिया है, इस प्रक्रिया को नीचे स्टेप बाय स्टेप बताएं गया है जिसे जानने के बाद आप अपने मोबाइल की मदद से आसानी से स्वयं सहायता समूह लिस्ट को निकाल सकेंगे स्वयं सहायता समूह की लिस्ट को निकालने के लिए आसान स्टेप्स कुछ इस प्रकार है:-

  • जो भी महिलाएं स्वयं सहायता समूह की लिस्ट को देखना चाहती है, उसे निकालना चाहती है उन महिलाओं को लिस्ट को देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nrlm.gov. in पर चले जाना है।
  • अब हम पेज पर उपलब्ध अनेक सारे ऑप्शंस में से Analystical Reports वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है।
  • अब self help group (SHG) को सेलेक्ट कर लेना है।
  • अब आपको कुछ ऑप्शंस दिखाई देंगे जिनमें से आपको SHGs in NRLM Database को सेलेक्ट कर लेना हैं।
  • अब आपको सभी राज्यों के नाम दिखाई देंगे इन राज्यों में से आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना है। उसके बाद अपना जिला, ब्लॉक, ग्राम, पचायत आदि को सेलेक्ट करना है।
  • अब आपके गांव के सभी स्वयं सहायता समूह की लिस्ट डायरेक्ट Open हो जाएगी। उन समूह में आप अपना नाम सेलेक्ट करें।
  • अब जितनी भी महिलाएं आपके समूह में होगी उन सभी के नाम तथा उनसे जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी आप देख सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन तरीके से स्वयं सहायता समूह की लिस्ट को निकाल सकते हैं।

Documents for Self Help Group | स्वयं सहायता समूह के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Apply Online for Self Help Group – स्वयं सहायता समूह के लिए आवेदन करे

स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने समूह का एक नाम रखना होता है, फिर समूह के लिए कम से कम 10 महिलाएं तथा अधिक से अधिक 20 महिलाओं को तैयार करना है। और फिर सभी का एक समूह बना लेना है। अब इस समूह को आपको रजिस्ट्रेशन करना है रजिस्ट्रेशन करने के लिए सभी के पास 3 तरीके हैं उन तीनों तरीकों को नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया है।

पहले तरीके में ब्लॉक के माध्यम से आप स्वयं सहायता समूह बना सकते हैं, पहले तरीके में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सभी महिलाएं जो इस ग्रुप से जुड़ी है उन सभी को ग्राम विकास अधिकारी के कार्यालय में चले जाना है और वहां से अपने ग्रुप का रजिस्ट्रेशन करवा देना है ‌

दूसरे तरीके में सीएससी केंद्र ( जन सेवा केंद्र) के माध्यम से आप अपने अपने समूह का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

तीसरे तरीके में आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपने ग्रुप का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्वयं सहायता समूह के लिए भारत सरकार के द्वारा अधिकारिक वेबसाइट nrlm.gov.in जारी की गई है। आधिकारिक वेबसाइट से आप कुछ ही समय में अपने समूह का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

FAQ

Q. समूह सखी की लिस्ट कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट nrlm.gov.in से आप समूह सखी की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Q. स्वयं सहायता समूह कैसे बनाए?

10 से 20 महिलाए मिलकर स्वयं सहायता समूह बनाकर इसका रजिस्ट्रेशन कर सकती है, रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nrlm.gov.in  का उपयोग किया जा सकता है।

Q. क्या स्वयं सहायता समूह से लोन लिया जा सकता हैं?

जी हां जो भी महिलाए स्वयं सहायता समूह में शामिल रहती है वह लोन के लिए आवेदन करके उसे प्राप्त कर सकती है।

निष्कर्ष

स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे निकाले (Self Help Group) की जानकारी को जानने के साथ ही आपने इस विषय से जुड़ी अन्य जानकारियों को भी जान लिया है हम उम्मीद करते हैं कि आज कि यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी और आज स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे निकाले के इस लेख के माध्यम से आपने जरूर कुछ ना कुछ सीखा होगा। दोस्तों अगर आपको आज कुछ भी सीखने को मिला है तो इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment