Mukesh Ambani Biography in Hindi | मुकेश अंबानी का जीवन परिचय

Mukesh Ambani Biography in Hindi, मुकेश अंबानी के कितने बच्चे हैं?, मुकेश अंबानी का घर की कीमत?, मुकेश अंबानी क्या काम करते हैं?, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति?, मुकेश अंबानी बायोग्राफी, mukesh ambani net worth?, mukesh ambani education?, mukesh ambani birth place?, mukesh ambani age?

Mukesh Ambani Biography in Hindi से ही आप समझ गये होगें कि, हम किसी भारतीय व्यक्तित्व की जीवनी से साक्षात्कार करने वाले है अर्थात् हम, भारतीय व्यवसायिक श्री. मुकेश अम्बानी से साक्षात्कार करने वाले है जो कि, 48 अरब अमेरिकी डॉलर धारण करने वाले भारत के सबसे अमीर व्यक्ति है, साल 2020 तक एशिया के सबसे अमीर और पूरी दुनिया के 17वें अमीर व्यक्ति है।

Mukesh Ambani Biography in Hindi

Reliance Industries के President and Managing Director है व इस इंडस्ट्री मे 47.25 प्रतिशत की अपनी हिस्सेदारी के बल पर सबसे बड़े शेयर-धारक है और जिनकी आय 31 मार्च, 2020 तक लगभग 48 अरब अमेरिक डॉलर आंकी गई है।

Contents show

Mukesh Ambani Biography in Hindi

हम अपने Mukesh Ambani Biography in Hindi पर केंद्रित इस आर्टिकल में ना केवल आपको विस्तार से मुकेश अम्बानी के जीवन परिचय से परिचित करवायेंगे बल्कि साथ ही साथ हम आपको उनके जीवन के अन्य पहलूओं से अर्थात् मुकेश अंबानी के कितने बच्चे हैं?, मुकेश अंबानी का घर की कीमत?, मुकेश अंबानी क्या काम करते हैं?, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति?

मुकेश अंबानी बायोग्राफी, mukesh ambani net worth?, mukesh ambani education?, mukesh ambani birth place? और mukesh ambani age? आदि के बारे में भी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे ताकि हमारे सभी भारतीय युवा व पाठक ना केवल मुकेश अम्बानी के व्यक्तित्व को करीब से देख सकें बल्कि उनके संघर्षमयी सफलता से प्रेरणा व प्रोत्साहन लेकर खुद अपनी किश्मत लिख सकें।

मुकेश अम्बानी – संक्षिप्त परिचय

नाम क्या है?मुकेश धीरुभाई अम्बानी
निक नेम क्या है?मुकु
जन्म तिथि क्या है?19 अप्रैल, 1957
mukesh ambani birth place?यमन प्रदेश
mukesh ambani age?61 साल
राशि क्या है?मेष
नागरिकता क्या है?भारतीय
गृहनगर क्या है?मुम्बई
धर्म क्या है?हिंदू
जाति क्या है?मोध वणिक
घर का पता क्या है?एंटीलिया, साउथ मुम्बई
किन भाषाओं का ज्ञान है?हिंदी व अंग्रेजी
मुकेश अंबानी क्या काम करते हैं?Reliance Industries के President and Managing Director
उपलब्धियां क्या है?भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और एशिया के 17वें नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति।
mukesh ambani net worth?2,60,622 करोड़ रुपय।
ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?यहां पर क्लिक करें

मुकेश अम्बानी का जन्म कब, कहा, कैसे और किस परिवार में हुआ था?

भारत के सबसे अमीर और एशिया के 17वें नंबर के अमीर व्यक्ति माने जाने वाले मुकेश अम्बानी का जन्म 19 अप्रैल, 1957 को यमन प्रदेश के ’’ एडन सिटी ’’ में हुआ था जहां पर इनके पिता, अपनी पत्नि के साथ खुशहाल दाम्पत्य जीवन जीते थे और यही से अपनी आजीविका चलाते थे।

इस दम्पत्ति को कुल 4 संतानों की प्राप्ति हुई जिसमें से मुकेश अम्बानी सबसे बड़े संतान थे इनके अलावा इनके छोटे भाई श्री. अनिल अम्बानी भी बिजनैस की दुनिया के एक सफल व जाने – माने नाम है वहीं इनकी दो बहनें है जिनका विवाह हो चुका है।

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति?

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति? ।। mukesh ambani net worth?2,60,622 करोड़
सालाना इनकम15 करोड़
मुकेश अंबानी का घर की कीमत?12,000 करोड़
वैनिटी वैनएक, 25 लाख रुपए
कुल कारें55 करोड़ की कीमत (आठ)
कुल विमानबोइंग बिजनेस जेट 2, फाल्कन 900EX, एयरबस 319 कॉरपोरेट जेट (तीन)

मुकेश अम्बानी ने कहां-कहां से शिक्षा प्राप्त की?

आमतौर पर मुकेश अम्बानी की शिक्षा को लेकर लोगों में भारी मतभेद व कम जानकारी पाई जाती है और इसलिए अब हम, कुछ बिंदुओँ की मदद से आपको बतायेंगे कि, मुकेश अम्बानी ने, कहां-कहां से शिक्षा प्राप्त की है जो कि, इस प्रकार से हैं-

  1. मुकेश अम्बानी ने, अपनी शुरुआती शिक्षा / प्राथमिक शिक्षा ’’ हिल ग्रेज हाई स्कूल ( परेड रोड, मुम्बई ) ’’ से प्राप्त की,
  2. प्राथमिक शिक्षा के बाद मुकेश अम्बानी ने, Institute of Chemical Technology से Chemical Engineering में BE Degree प्राप्त की,
  3. इसके बाद मुकेश अम्बानी ने, MBA की शिक्षा प्राप्त करने के लिए Stanford University में दाखिला लिया लेकिन साल 1980 में, पिता जी की व्यापार और बिजनैस मे मदद करने के लिए उन्होंने पढ़ाई को बीच मे ही छोड़ दिया आदि।

इस प्रकार हमने, कुछ बिंदुओं की मदद से आपको मुकेश अम्बानी की शैक्षणिक सफर के बारे मे बताया।

मुकेश अम्बानी के परिवार में कौन – कौन है?

मुकेश अम्बानी के पिताधीरुभाई अम्बानी
मुकेश अम्बानी की माताकोकिला बेन अम्बानी
मुकेश अम्बानी की बहननीना व दीप्ति अम्बानी
मुकेश अम्बानी के भाईअनिल अम्बानी
मुकेश अम्बानी की पत्नीनीता अम्बानी
मुकेश अम्बानी की बेटीईशा अम्बानी
मुकेश अम्बानी के बेटेआकाश व अनन्त अम्बानी
मुकेश अम्बानी के होने वाली बहुश्लोका मेहता

मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी के प्रेम कहानी क्या है?

सबसे पहले एक सार्वजनिक नृत्य समारोह में, मुकेश अम्बानी के पिता श्री. धीरुभाई अम्बानी ने, नीता को देखा था जिसके बाद उन्होने नीता से फोन पर बात की और एक समय ऐसा भी आया जब धीरुभाई के पूछने पर कि, आप कौन है तो नीता ने, एलिजाबेथ बोलकर फोन काट दिया था।

इसके बाद नीता के पिता ने, धीरुभाई से बात की और आगे चलकर नीता धीरुभाई से मिली और इसी पहली मुलाकात में, धीरुभाई ने, नीता से उनके शौक के बारे में पूछा था जिसके बाद उन्होने उनके कहा कि, आप मुकेश से मिल लीजिए।

साधारण से सफेट टी-शर्ट और ब्लू जींस में मुकेश अम्बानी ने, नीता से पहली मुलाकात की जो कि, धीरे – धीरे बढ़ने लगी और एक दिन गाड़ी मे ही मुकेश अम्बानी ने, नीता को शादी का प्रस्ताव दिया और सबसे रोचक बात ये है कि, उधर हरा सिग्नल हो गया था लेकिन फिर भी जब तक नीता ने, हां नही कहा मुकेश अम्बानी ने गाड़ी नहीं चलाई और आखिरकार जब नीता ने, हा कहां तो मुकेश अम्बानी ने ना केवल गाड़ी चलाई बल्कि कुछ ही समय बाद इनकी शादी भी कर दी गई।

दिखने में कैसे है मुकेश अम्बानी?

मुकेश अम्बानी का रंग क्या है?गेहूंआ
मुकेश अम्बानी की लम्बाई क्या है?5 फुट 7 इंच
मुकेश अम्बानी का वजन क्या है?90 किलो
मुकेश अम्बानी के आंखों के रंग क्या है?गहरा भूरा
मुकेश अम्बानी के बालों का रंग क्या है?काला

मुकेश अम्बानी का करियर कितना सफल और सार्थक रहा?

आइए अब हम, अपने सभी पाठकों व युवाओ को कुछ बिंदुओं की मदद से बतायें कि, मुकेश अम्बानी का करियर कितना सफल व सार्थक रहा जो कि, इस प्रकार से हैं-

1981 से अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत

मुकेश अम्बानी ने, अपने पिता के बताये रास्ते पर चलते हुए साल 1981 में, अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत की और अपने करियर की शुरुआत मे, पिताजी की व्यापार में अपना योगदान दिया करते थे। अन्त, इस प्रकार हम, कह सकते है कि, साल 1981 से ही आधिकारीक तौर पर मुकेश अम्बानी ने, अपने व्यापारिक जीवन की शुरुआत की।

10 लाख टन प्रति वर्ष से लेकर 1 करोड़ 20 लाख टन प्रति वर्ष का सफर तय किया

जिस समय मुकेश अम्बानी ने, अपने पिता के व्यापार को ज्वाइन किया था उस समय उनके उद्योग द्धारा प्रतिवर्ष केवल 10 लाख टन का उत्पादन होता था लेकिन मुकेश अम्बानी द्धारा रिलायंस कम्पनी के द्धारा पुराने खोजे गये Textile Industry (वस्त्र उद्योग) को ’’ पॉलिस्टेर फाइबर ’’ और इसके बाद ’’ पैट्रोलियम ’’ के रुप में आगे बढ़ाया।

हम, आपको बताना चाहते है कि, इसी प्रक्रिया में, मुकेश अम्बानी द्धारा 60 नई विश्व- स्तरीय तकनीकों से युक्त ’’ निर्माण संचरना व सुविधाओं ’’ को दिशा – निर्देशित किया गया जिसका परिणाम ये हुआ कि, जो कम्पनी शुरु में केवल 10 लाख टन प्रति वर्ष की दर से उत्पादन किया करती थी अब वहीं कम्पनी 1 करोड़ 20 लाख टन प्रति वर्ष की दर से उत्पादन कर रही थी जो कि, मुकेश अम्बानी के सफल करियर में ’’ मील का पत्थर ’’ साबित हुआ।

अम्बानी द्धारा जामनगर में, वर्ल्ड क्लास पैट्रोलियर रिफाईनरी की स्थापना की गई

वस्त्र उद्योग में मिली सफलता के बाद अम्बानी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे की राह तय की जिसके दौरान अम्बानी ने, गुजरात के जामनगर में, पैट्रोलियम रिफाईनरी यूनिट की स्थापना की और यदि इसके वर्तमान उत्पादन क्षमता का आंका जाये तो ये लगभग 6,60,000 बैरल प्रति दिन है और इसी दर से 3 करोड़ 30 लाख टन प्रति वर्ष है जो कि, लगातार विकासित हो रही है।

Reliance Communication Limited से मिली अभूतपूर्वक प्रसिद्धी व लोकप्रियता

ये तो हम, सभी जानते है कि, मुकेश अम्बानी द्धारा प्रमुख तौर पर Reliance Communication Limited की स्थापना की गई थी लेकिन कुछ ही समय बाद दोनो भाईयों मे हुई अन – बन के कारण इस कम्पनी के दो हिस्से हो गयें जिसके फलस्वरुप ’’ रिलायंस इंफोकॉम ’’ अम्बानी के हिस्से आया।

जियो को लांच करके अम्बानी ने, खेला अपने करियर का मास्टर-स्ट्रोक

5 सितम्बर, 2016 को मुकेश अम्बानी ने, आधिकारीक तौर पर ’’ रिलायंस जियो ’’ को बाज़ार मे उतार कर अपने जीवन और करियर का सबसे बड़ा मास्टर- स्ट्रोक खेला जो कि, पूरी तरह से सफल व सार्थक सिद्ध हुआ।

IPL के Mumbai Indians टीम के मालिक है अम्बानी

आई.पी.एल के लगातार बढ़ते बाजार को देखते हुए मुकेश अम्बानी द्धारा आधिकारीक तौर पर IPL के Mumbai Indians टीम में निवेश किया है जिसमें कई बार IPL जीतकर खूभ मुनाफा कमाया है आदि।

अन्त, इस प्रकार हमने, आप सभी को विस्तार से मुकेश अम्बानी के सफल व सार्थक करियर के बारे में जानकारी प्रदान की।

मुकेश अम्बानी ने, किन – किन अवार्ड्स को अपने नाम किया है?

अवॉर्ड का नामकिसके द्वारा दिए गए अवॉर्ड और किस साल दिया गया अवॉर्ड
वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवार्ड फॉर द मोस्ट इंफ्लुएंटीएल पर्सन इन टेलीकम्युनिकेशन्सटोटल टेलीकॉम, साल 2004
‘यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया बिजनेस काउंसिल लीडरशिप अवार्ड’यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया बिजनेस काउंसिल, साल 2007
चित्रलेखा पर्सन ऑफ़ द ईयर अवार्डगुजरात सरकार, साल 2007
बिजनेस लीडर ऑफ द ईयरएनडीटीवी इंडिया, साल 2010
बिजनेसमैन ऑफ द ईयरवित्तीय क्रॉनिकल, साल 2010
स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड साइंस डीन मेडलयूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया, साल 2010
ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्डअंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिषद, साल 2010
मानद डॉक्टरेट (विज्ञान के डॉक्टर)महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा, साल 2010
एशिया सोसाइटी लीडरशिप अवॉर्डएशिया सोसाइटी, वाशिंगटन डी.सी., यूएसए
दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की फोर्ब्स सूची में 36 वां स्थान परसाल 2014

12,000 करोड़ की कीमत वाले एंटीलिया नामक घर में रहते है मुकेश अम्बानी

अपने घर का सपना, सभी का पहला सपना होता है और इसी प्रकार मुकेश अम्बानी का भी अपने घर का सपना था जिसे पूरा करते हुए मुकेश अम्बानी ने, मुम्बई के ’’ अल्टामाउंट रोड ’’ पर 4,532 वर्ग मीटर का प्लांट खरीदा और पर उस पर अपना घर बनाया और जब 27 फ्लोर वाला ये घर बनाकर तैयार हो गये तब मुकेश अम्बानी ने, इसे ’’ एंटीलिया हाऊस ’’ का नाम दिया है जिसकी कुल मार्केट वैल्यू 12,000 करोड़ रुपय आंकी गई है जो कि, दुनिया के सबसे सुन्दर और महंगे घरों में से एक है जिसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि, मुकेश अम्बानी द्धारा कुल 500 लोगो को केवल इस घर की देख-भाल के लिए रखा गया है।

किन – किन विवादों के शिकार हुई है मुकेश अम्बानी

आइए अब हम, कुछ बिंदुओँ की मदद से आपको बतायें कि, मुकेश अम्बानी किन – किन विवादों के शिकार हुए है जो कि, इस प्रकार से हैं-

  1. मुकेश अम्बानी आमतौर पर अपने छोटे भाई के साथ बिजनैस को लेकर होने वाले मतभेदों के कारण विवाद के शिकार हुए है,
  2. साल 2014 में, मुकेश अम्बानी पर ’’ प्राकृतिक गैस ’’ का मूल्य बढ़ाने के लिए कानूनी शिकायत दर्ज की गई थी,
  3. सरकारी कर्मचारीयो के साथ सांठ – गांठ की खबरो को लेकर भी मुकेश अम्बानी के विवादों के शिकार हुए है,
  4. मुकेश अम्बानी द्धारा बनाये गये घर को लेकर भी आमतौर पर इन्हें विवादों का सामना करना पड़ता है आदि।

उपरोक्त बिंदुओ की मदद से हमने आपको बताया कि, इन्हें किन – किन विवादों का सामना करना पड़ता हैं।

मुकेश अम्बानी की पसंद – नापसंद क्या – क्या है?

खानासाउथ इंडियन खाना, गुजराती खाना और मूंगफली
एक्टरबॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान
बिजनेसमैनधीरूभाई अंबानी और आनंद महिंद्रा
कारमेबैक
रेस्तरांमैसूर कैफे, माटुंगा, मुंबई
रंगसफेंद
लेखकवाल्टर आइजैकसन

मुकेश अम्बानी के व्यक्तित्व को उजागर करने वाले कुछ रोचक तथ्य व सत्य

अब हम, कुछ बिंदओं की मदद से आप सभी को विस्तार से मुकेश अम्बानी के व्यक्तित्व को उजागर करने वाले कुछ रोचक तथ्यों व सत्यों के आपके सामने प्रस्तुत करेंगे जो कि, इस प्रकार से हैं-

  1. 48 अरब डॉलर के मालिक होने व भारत के सबसे अमीर व्यक्ति होने के बाद भी मुकेश अम्बानी एक साधारण जीवन शैली अपनाते है और साधारण सफेद शर्ट के साथ काली पैंट पहनना पसंद करते है,
  2. मुकेश अम्बानी को अपने स्कूली दिनों में, हॉकी का गेम बेहद पसंद था लेकिन व्यापार में आने के बाद उन्हें इनसे दूरी बनानी पड़ी,
  3. आज की जानी-मानी कम्पनियो के मालिक जैसे कि – गोदरेज, आनन्द महिंद्रा और जैन आनन्द इनके स्कूली मित्र हुआ करते थे और आज भी है,
  4. मुकेश अम्बानी, थोड़े से शर्मीले व संकुचित स्वभाव वाले व्यक्ति है और इसी वजह से आमतौर पर पब्लिक स्पीच देने से डरते है लेकिन आमतौर पर इन्होंने कई दूरगामी पब्लिक स्पीच दी है,
  5. फिल्मों के दीवाने है मुकेश अम्बानी और अपनी इसी दीवानगी को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने घर में ही थियेटर बनवा रखा है जहा पर वे सप्ताह में कम से कम 3 फिल्में जरुर देखते है,
  6. मुकेश अम्बानी की शानो-शौकत देखते ही बनती है क्योंकि इन्होंने अपनी पत्नी श्रीमति. नीत अम्बानी को उनके 50वें जन्मदिन के मौके पर 62 मिलियन डॉलर की कीमत वाला एक प्राइवेट प्लेन गिफ्ट किया है,
  7. भारतीय राजस्व के 5 प्रतिशत हिस्से का भुगतान टैक्स के रुप में मुकेश अम्बानी की कम्पनी द्धारा ही की जाती है और
  8. भारत सरकार की तरफ से मुकेश अम्बानी को जेड सिक्योरिटी मिली हुई है आदि।

इस प्रकार हमने आपको विस्तार से मुकेश अम्बानी के जीवन को निखारने वाले मौलिक बिंदुओँ से परिचित करवाया।

निष्कर्ष

हमारा ये पूरा आर्टिकल 48 अरब डॉलर के मालिक, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति व एशिया के 17वें नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति की जीवनी पर अर्थात् Mukesh Ambani Biography in Hindi ।। मुकेश अंबानी बायोग्राफी पर केंद्रित था जिसमें हमने, अपने हर संभव प्रयास से मुकेश अम्बानी के जीवन परिचय के हर पहलू को उजागर करने का प्रयास किया ताकि आपको मुकेश अम्बानी के व्यक्तित्व के सभी पहलूओँ सो परिचित करवाया जा सकें और यही हमारे इस आर्टिकल का लक्ष्य है।

अन्त, हम आशा करते है कि, आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा जिसके लिए ना केवल आप हमारे इस आर्टिकल का लाइक करेंगे, शेयर करेंगे बल्कि अपने विचार व सुझाव भी हमें, कमेंट करके बतायेंगे ताकि हम, इसी तरह के आर्टिकल आपके लिए प्रस्तुत कर सकें।

ये भी पढ़ सकते हैं:

Leave a Comment