IPL Me Sabse Jyada Six Kiske Hai – किसने अब तक सबसे ज्यादा छक्का मारा है

IPL Me Sabse Jyada Six Kiske Hai 2023 – वर्तमान समय में आईपीएल का सीजन चल रहा है और आईपीएल की सभी टीमें आपस में भिड़ रही हैं। ऐसे में अगर आप आईपीएल देखते होंगे तो रोज आईपीएल के मैच में बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए छक्कों का आनंद उठाते होंगे। इसमें आप यह जानना चाहते होंगे कि ipl me sabse jyada six kiske hai ताकि आप समझ सके कि आईपीएल इतिहास में कौन खिलाड़ी सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। 

IPL Me Sabse Jyada Six Kiske Hai

आइए हम आज आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आईपीएल के सभी सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं। हम आपको बताएंगे कि किस बल्लेबाज ने आईपीएल में कितने छक्के लगाए हैं और उन्होंने किस टीम से खेलते हुए इतने छक्के जड़े हैं। तो यह सारी जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ अंतर तक बने रहे। 

Must Read

IPL Me Sabse Jyada Six Kiske Hai

जब भी बात आती है छक्के मारने की तो इसमें क्रिस गेल का नाम जरूर आता है। क्रिस गेल एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका नाम सुनते ही अच्छे अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूटने लगते हैं। हम आपको बता दें कि 2008 से लेकर अब तक के सभी आईपीएल सीजन को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल ने मारे हैं। 

क्रिस गेल ने कुल मिलाकर आईपीएल में 142 मैच खेले हैं और इन सभी मैचों में क्रिस गेल ने 357 छक्के मारे हैं। अभी तक पूरे आईपीएल इतिहास में 357 छक्के क्रिस गेल के अलावा किसी बल्लेबाज ने नहीं मारे हैं। इस वजह से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 

अब हम आपको टॉप 5 वैसे बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं। 

क्रिस गेल 

Kris Gale

क्रिस गेल वेस्टइंडीज के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज है जो तेज गति से रन बनाने के लिए और छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल के पूरे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्रिस गेल नंबर वन पर है। क्रिस गेल ने अब तक कुल मिलाकर आईपीएल के इतिहास में 142 मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने 357 छक्के जड़े हैं। 

इन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में 357 छक्के के साथ 4957 रन बनाए हैं। क्रिस गेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के टीम से खेलते हुए ज्यादातर देखा गया है लेकिन इसके बाद क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स की टीम से भी खेलते हुए नजर आए हैं। 

एबी डी विलियर्स 

AB DE Viliers

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम इस सूची में दूसरे नंबर पर है। एबी डी विलियर्स साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। इन्हें बड़े-बड़े शॉर्ट्स मारने के लिए जाना जाता है। एबी डी विलियर्स आईपीएल में जब तक खेले हैं सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से खेले हैं। 

एबी डिविलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कुल मिलाकर 184 मैच खेलने का मौका मिला है जिनमें उन्होंने 251 छक्कों की मदद से कुल 5162 रन बनाए हैं। एबी डी विलियर्स आईपीएल सीजन में शतक भी जोड़ने में कामयाब हो चुके हैं। हालांकि एबी डिविलियर्स ने अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है और वह अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से मेंटौर के रूप में जुड़े हुए हैं। 

रोहित शर्मा 

Rohit Sharma

वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आते हैं। रोहित शर्मा को बड़े-बड़े शॉट मारने के लिए जाना जाता है। रोहित शर्मा वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हैं और इसके साथ वह भारतीय क्रिकेट टीम से ओपन करने के लिए भी आते हैं। 

रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए नजर आते हैं। रोहित शर्मा वर्तमान समय में मुंबई इंडियंस की भी कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा को आईपीएल इतिहास में कुल 227 मैच खेलने का मौका मिला है जिसमें रोहित शर्मा ने 240 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा ने 227 मैचों में 5879 रन बनाए हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी 

Mahendra Singh Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता है। महेंद्र सिंह धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। वर्तमान समय में भले ही महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह अभी भी चेन्नई सुपर किंग से खेलते हुए नजर आते हैं और चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी भी कर रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलते हुए कुल 234 मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने 232 छक्के मारे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे आईपीएल करियर में 232 छक्कों के साथ 4978 रन बनाए हैं। 

कायरन पोलार्ड 

kieron pollard

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। कायरन पोलार्ड को लंबे लंबे छक्के मारने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। कायदान पोलार्ड आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर आते हैं। यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नजर आते थे लेकिन वर्तमान समय में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दिया है। 

आईपीएल के इतिहास में कायरन पोलार्ड को कुल मिलाकर 189 मैच खेलने का मौका मिला है। कायरन पोलार्ड ने 189 मैचों में 223 छक्के मारे हैं और इन्होंने अपने आईपीएल करियर में 3412 रन बनाए हैं। वर्तमान समय में कायरन पोलार्ड मुंबई इंडियन से असिस्टेंट बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े हुए हैं। 

निष्कर्ष 

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ipl me sabse jyada six kiske hai के बारे में बताया है। इसके साथ साथ हमने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसे पढ़ने के बाद आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के नाम पता चल गए होंगे। 

अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया और इसमें दी गई जानकारी आपको अच्छे से समझ में आ गई तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया पर साझा जरूर करें। साथ ही अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। 

Leave a Comment