IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी : IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi

IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi

IPL 2023 ka sabse mahanga khiladi – वर्तमान समय में भारत में आईपीएल शुरू हो चुका है और भारत के सारे क्रिकेट फैंस आईपीएल का लुफ्त उठा रहे हैं। ऐसे में आप सभी जानते होंगे कि आईपीएल में सभी खिलाड़ियों की बोली लगती है और करोड़ों में खिलाड़ियों को खरीदा जाता है। अब आप यह जानना चाहते होंगे कि IPL 2023 ka sabse mahanga kheladi कौन है। क्योंकि हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल में देश-विदेश के सभी खिलाड़ी खेलने आ रहे हैं और सभी को भारी कीमतों पर खरीदा गया है। 

अगर आप ipl 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी के बारे में ज्यादा चाहते हैं और आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगी खिलाड़ीयों का नाम जानना चाहते हैं तो इस वक्त बिल्कुल सही जगह पर है। हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी का नाम और पूरे आईपीएल इतिहास में कुछ सबसे महंगे प्राइज लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे। तो सभी जानकारी अच्छे से प्राप्त करने के लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

IPL 2023 ka sabse mahanga kheladi 

आई पी एल 2023 में सबसे ज्यादा पैसे इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को मिले हैं। आईपीएल 2023 ऑक्शन में सैम करन को पंजाब की टीम ने 18.5 करोड़ की भारी रकम में खरीदा है और अपनी टीम में शामिल किया है। 

सैम करन का बेस्ट प्राइस आईपीएल 2023 के ऑक्शन में मात्र 2 करोड़ था लेकिन जब उनकी बोली लगनी शुरू हुई तो उनकी बोली 8.5 करोड पर जाकर रुकी और पंजाब की टीम ने उन्हें भारी रकम में खरीदा। इससे पहले सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते नजर आए थे लेकिन अब वह पंजाब किंग्स के टीम में शामिल हो चुके हैं और लगातार सभी मैच खेल रहे हैं। 

आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी 

आईपीएल दुनिया का सबसे महंगा क्रिकेट टूर्नामेंट है और इस लीग में दुनिया के सभी देशों से खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं। आइए हम आपको नीचे आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी के बारे में बताते हैं। 

Sam Curran 

Sam Curian

सैम करन इंग्लैंड के एक प्रमुख ऑलराउंडर है जो 2019 में आईपीएल में अपना डेब्यू किए थे। सैम करन को 2019 में पंजाब किंग्स की टीम ने 7.2 करोड रुपए में खरीदा था। उसके बाद 2020 और 2021 में सैम करन चेन्नई सुपर किंग के लिए खेलते नजर आए। 2022 में अपने बैग इंजरी के कारण इन्होंने आईपीएल ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया था। 

लेकिन जब 2023 के आईपीएल ऑक्शन में इनका नाम जुड़ा तो सारी टीमें इनको अपने टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाना शुरू कर दी। अंततः पंजाब की टीम ने सैम करन को 18.5 करोड़ की भारी रकम में अपनी टीम में शामिल किया। यह अभी तक के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी है। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी को आईपीएल में इतने पैसे नहीं दिए गए हैं। 

Cameron Green

Cameron Green

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 17.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। कैमरन ग्रीन ने अप्रैल 2022 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में अपना डेब्यू किया था और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। 

जिसके वजह से आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम इन्हें इतनी भारी रकम देखकर अपनी टीम में शामिल किया है। कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। 

Ben Stokes

Ben Stokes

इंग्लैंड के अनुभवी और बहुत बड़े ऑलराउंडर माने जाने वाले बेन स्टोक्स को चेन्नई की टीम ने 16.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। t20 वर्ल्ड कप 2022 में बेन स्टोक्स का फॉर्म लाजवाब था और इंग्लैंड को यह वर्ल्ड कप जिताने में बेन स्टोक्स का बहुत बड़ा योगदान था। जिसके वजह से इनका नाम आई पी एल 2023 के ऑप्शन में ऊपर था। 

बेन स्टोक्स का बेस प्राइस मात्र दो करोड़ था लेकिन इन्हें चेन्नई की टीम ने 16.25 करोड़ में खरीदा। चेन्नई के अलावा राजस्थान, हैदराबाद, लखनऊ जैसी टीम भी बेन स्टोक्स को लेने के लिए बोली लगा रही थी लेकिन अंत में चेन्नई ने यह बाजी जीती और अपनी टीम में बेन स्टोक्स को शामिल कर लिया। 

Chris Morris

Chris Morris

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को साल 2021 में राजस्थान की टीम ने 16.25 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया था। क्रिस मॉरिस को जब इतनी रकम मिली थी तो उस वक्त यह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इन्होंने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा था। 

क्रिस मॉरिस को राजस्थान की टीम ने भले ही अगले साल अपनी टीम से रिलीज कर दिया लेकिन उन्हें 1 साल के लिए 16.25 करोड रुपए मिले थे। हालांकि क्रिस मॉरिस साल 2023 के जनवरी महीने में ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। 

Nicholas Pooran

Nicholas Pooran

निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के एक धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज है जो तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल उन्हें हैदराबाद की टीम ने 10.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन आई पी एल 2023 के ऑक्शन में उन्हें लखनऊ की टीम ने एक विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर 16 करोड रूपए की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। 

निकोलस पूरण को जैसे ही 16 करोड रुपए मिले वैसे ही इनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आज से पहले किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज को आईपीएल के ऑक्शन में 16 करोड रूपए नहीं दिए गए थे। 

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को बड़े-बड़े छक्के मारने के लिए जाना जाता है। उन्होंने छह बॉल पर छह छक्के मारने का कारनामा भी कर चुके हैं। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स जो कि इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स है ने साल 2015 में 16 करोड़ रुपए की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। 

युवराज सिंह अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें आईपीएल के ऑक्शन में 16 करोड़ रुपए मिले हैं। इनके अलावा किसी भी भारतीय खिलाड़ी को आईपीएल के ऑक्शन में इतने ज्यादा पैसे नहीं दिए गए हैं। 

Pat Cummins

Pat Cummins

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर तेज गेंदबाज पैट कमिंस जो अपने लाइन लेंथ और गति के लिए जाने जाते हैं उन्हें 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ में खरीदा था। इस साल इन्हें 12 विकेट मिले थे। लेकिन साल 2022 ऑक्शन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इन्हें रिलीज कर दिया और फिर 7.75 करोड़ में इन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। 

लेकिन साल 2022 में अपने हीप इंजरी के कारण पैटकमिंस ने आईपीएल से बाहर आने का फैसला किया और अपना नाम आईपीएल से वापस ले लिया। 

Ishan Kishan

Ishan Kishan

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन जो तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 2022 के ऑक्शन में 15.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। ईशान किशन को पहली बार आईपीएल में साल 2018 में मुंबई इंडियंस की टीम ने हीं खरीदा था। 

साल 2022 के ऑप्शन में इशान किशन ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इसके साथ साथ 2022 के आईपीएल ऑक्शन में ऐसा पहली बार हुआ कि मुंबई इंडियंस ने किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई। इनके अलावा किसी भी खिलाड़ी पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 10 करोड़ से ज्यादा की बोली नहीं लगाई थी। 

Kyle Jamieson

Kyle Jamieson

न्यूजीलैंड के मशहूर और दिग्गज ऑलराउंडर काइल जेमीसन को आरसीबी की टीम ने साल 2021 के ऑक्शन में 15 करोड़ की भारी रकम में खरीदा था। हालांकि इतने ज्यादा पैसे मिलने के बावजूद भी इनका प्रदर्शन साल 2021 के आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा और इसी के वजह से साल 2022 में आरसीबी की टीम ने इन्हें रिलीज कर दिया। 

काइल जेमीसन 2022 की आईपीएल नीलामी से अपना नाम वापस ले लिए और उन्होंने आईपीएल से बाहर रहने का फैसला किया। 

Deepak Chahar

Deepak Chahar

भारत के युवा गेंदबाज दीपक चाहर जो अपने इन स्विंग और आउट सिंह के लिए जाने जाते हैं। इन्हें चेन्नई सुपर किंग ने साल 2022 में 14 करोड़ रुपए की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। दीपक चाहर ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम से आईपीएल में डेब्यू किया था। 

हम आपको बता दें कि दीपक चाहर आईपीएल में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज बन चुके हैं। किसी भी भारतीय गेंदबाज को अब तक आईपीएल में 14 करोड़ रुपए नहीं मिले थे। यह पहले ऐसे गेंदबाज बने जिन्हें आईपीएल की नीलामी में 14 करोड़ रुपए दिए गए हैं। 

निष्कर्ष 

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से IPL 2023 ka sabse mahanga kheladi कौन है के बारे में बताया है। इसके अलावा हमने आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में भी आपको जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा और दी गई जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी। 

अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो आप इसे अपने मित्रों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Comment