Dhani App क्या है कैसे Loan ले | Dhani App Review in Hindi

आपने अपने टीवी या मोबाइल में dhani app का विज्ञापन तो ज़रूर देखा होगा जिसे क्रिकेट के मशहूर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दिखाया जा रहा हैं। ऐसा दावा किया जा रहा हैं कि यह एक ऐसा app है जिसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में 15 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।

आज कल मार्केट में ऐसे कई सारे app है जिसकी मदद से आप लोन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ विज्ञापन में यह भी दावा किया जा रहा हैं कि आप घर बैठे ही लोन का आवेदन कर सकते हैं। आपको अपने लोन अप्रूवल के लिए बैंको का चक्कर काटने की भी कोई ज़रूरत नहीं हैं।

Dhani App Review in Hindi

आज हम आपसे बात करेंगे Dhani App Review in Hindi पर यानी यह app कैसा हैं और आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं किस तरह आज कल यह app मार्केट में अपनी जगह बना रहा हैं।

आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के माध्यम से dhani app से लोन प्राप्त कर सकते हैं।आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप dhani app का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पहले यह जानना ज़रूरी हैं की dhani app क्या हैं।

Dhani app क्या है

Dhani App Review in Hindi

Dhani app को indiabulls कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह ऐप मात्र 3 मिनट में लाखों रुपए का लोन देने का दावा करता है। indiabull कंपनी इस फील्ड में बहुत पुरानी है यानि यह कंपनी काफी सालों से अपनी वेबसाइट के माध्यम से लोन प्रोवाइड करा रही हैं।

लेकिन अब इस कंपनी ने dhani app लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से यह कंपनी लाखो रुपए तक लोन दे रही है। वह भी सिर्फ कुछ ही मिनटों में यह कंपनी सिर्फ आधार कार्ड के माध्यम से लोन दे रही है जिस पर विश्वास करना लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल है। कुछ लोगो को अभी तक यह यकीन नहीं हुआ हैं कि क्या कोई कंपनी से आधार कार्ड के माध्यम से लोन दे सकती है?

महिलाएँ पैसे कैसे कमाये?

पैसे कमाने वाले ऐप्प?

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाये?

सिर्फ आधार कार्ड के माध्यम से लोन प्राप्त करें क्या यह सच हैं?

हाँ यह सच हैं कि Indiabull कंपनी आपको लोन दें रही हैं पर यह पूरा सच नहीं हैं सिर्फ आधार कार्ड के माध्यम से यह कंपनी लोन नहीं दे रही है। इसमें आपका बैंक सिबिल स्कोर भी शामिल हैं यदि आपका सिबिल स्कोर 750 या 800 से ऊपर हैं तभी आप लोन प्राप्त कर सकते हैं। और यह तो आप सभी जानते हैं कि 750 या 800 से ऊपर स्कोर बहुत ही कम लोगों का होता है।

अब आपके मन में यह सवाल होगा कि सिबिल स्कोर किसे कहते हैं। तो आइए जानते हैं सिबिल स्कोर क्या होता हैं।

सिबिल (CIBIL) कोड क्या होता हैं?

Credit Information Bureau of India Limited जिसे सिबिल score कहा जाता हैं। यानि इसमें आपके बैंक अकाउंट की क्रेडिट हिस्ट्री भी चैक की जाती हैं। यानि आपके बैंक खातों का लेखा जोखा देखा जाता हैं।

साथ ही साथ यह भी देखा जाता हैं कि आप का कोई बिल या लोन बकाया तो नहीं हैं। जिसके बाद आपको सिबिल स्कोर दिया जाता हैं। जिसका स्कोर जितना ज़्यादा होता हैं उसे उतनी ही जल्दी लोन मिलने की संभावना ज़्यादा होती है।
क्या dhani app भारत के सभी शहरो में उपलब्ध हैं?
अगर सवाल यह है कि क्या indiabull कंपनी भारत के सभी शहरों में लोन प्रोवाइड कर रही है तो इसमें कितना सच हैं। तो हम आपको बता दें कि indiabull कंपनी सभी शहरों में लोन नहीं दे रही है यह सिर्फ भारत के कुछ ही शहरों में लोन प्रोवाइड करवा रही हैं। यह कंपनी सिर्फ कुछ ही लोगो को लोन दे रही हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर dhani app की रेटिंग क्या हैं?

यदि बात की जाए गूगल प्ले स्टोर पर dhani एप की रेटिंग की तो dhani app की रेटिंग 3.5 हैं। जो कि एक अच्छे app के point of view से बहुत ही कम हैं। द्वारा दी गई इस रेटिंग से साफ पता चलता हैं कि सभी लोगों को लोन नहीं मिल रहा है। और लोन ना मिलने की वजह से लोग इसे नेगेटिव रेटिंग दे रहें हैं।

कौन कौन से लोन देती हैं indiabulls कंपनी

1.) Indiabulls कंपनी पर्सनल लोन के साथ – साथ बिज़नेस लोन तथा होम लोन भी देती हैं।
2.) पर्सनल लोन में आपको education loan, marriage loan, two wheeler loan, travel loan आदि प्रोवाइड करवाती हैं।
3.) लोन से सम्बंधित सभी जानकारी आपको sms द्वारा दे दी जाती हैं।

गूगल से पैसे कैसे कमाये?

जियो फोन से पैसे कैसे कमाये?

क्या dhani app के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं।

यह सच हैं कि आप dhani app के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। जिसके लिए आपको अपना रेफेरल कोड शेयर करना होता हैं।
1.) आप किसी और को भी लोन दिला सकते हैं। जिसके लिए आपको अपना रेफेरल कोड शेयर करना होता हैं।
2.) लोन अप्रूव होते ही आपको उसका 2% कमीशन के रूप में मिलता हैं।
3.) Dhani app में आप और भी अन्य तरीकों से पॉइंट के रूप में पैसा कमा सकते हैं।

Dhani app के फायदे

1.) Dhani app में EMI pay करना बहुत ही आसान होता हैं। EMI pay करने की सुविधा आपको dhani app में ही मिलती हैं जिसमें आपके account से direct EMI कट जाती हैं।
2.) Dhani app के माध्यम से आप घर बैठे ही लोन प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए आपको बैंक के चक्कर लगाने की भी ज़रूरत नहीं हैं।
3.) लोन अप्रूव होते ही पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
4.) Dhani app को आप बड़ी ही आसानी से गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड कर सकते हैं।
5.) Dhani app को इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान हैं।

Telegram से पैसे कैसे कमाये?

Freelancing से पैसे कैसे कमाये?

निष्कर्ष :-

तो दोस्तों हमने आपको dhani app review के बारे बताया जंहा आपको इसके कुछ नकारात्मक तथा सकारात्मक पहलु भी बताए गए हैं। अब यह तो आप के ऊपर निर्भर हैं कि आप dhani app के माध्यम से लोन लेना चाहते हैं या नहीं।

उम्मीद हैं हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी से आपको dhani app के बारे में जानकारी जुटाने में कुछ मदद मिली होगी आपको हमारा Dhani App Review in Hindi कैसा लगा कमेंट के माध्यम से ज़रूर बताएं अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Leave a Comment