CRED App Kya Hai | CRED App कैसे इस्तेमाल करें (Full Guide in Hindi)

CRED App Kya Hai: आज credit card का चलन बहुत ही आम बात है, वर्तमान में अधिकतर लोग credit card का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि credit card का इस्तेमाल करने से काफी सहूलियत मिलती है। लेकिन, क्या आपको पता है, कि आप credit card का इस्तेमाल करके यानी payment करके reward और cashback प्राप्त कर सकते हैं।

इसमें अच्छी बात यह है, कि आप credit card से payment करने के साथ ही पैसे भी कमा सकते हैं। ऐसे में आप जब भी credit card का इस्तेमाल करके यानी online shopping या कोई भी कार्य करते हैं, तो आपको credit card payment करनी होती है। लेकिन, जरा सोंचे यदि आपको credit card से payment करने पर reward या cashback प्राप्त हो तो कितना मजा आएगा।

लेकिन, अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो सकता है, भला payment करने पर reward या cashback प्राप्त कैसे मुमकिन हो सकता है। इसलिए, तो आज हम एक ऐसे App के बारे में बताने वाले हैं। जिसका इस्तेमाल करके आप credit card से payment करने पर cashback प्राप्त कर सकते हैं। जी हां, दोस्तों यह बिल्कुल सत्य है। हम बात कर रहे हैं, CRED App की जिसकी मदद से आप Bill Payment करके पैसे कमा सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन सा App है, इसके बारे में तो हमने कभी सुना ही नहीं। तो दोस्तों चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि आज हम आपको CRED App Kya Hai और CRED App कैसे इस्तेमाल करें? से संबंधित सारी जानकारियां प्रदान करेंगे। तो चलिए देर किस बात की आइए जानते हैं, कि CRED App क्या है और CRED App इस्तेमाल कैसे करें? और साथ ही जानते हैं, की CRED App के फायदे।

CRED App क्या है?

CRED App kya hai

CRED App एक simple mobile application है। जो Android और IOS दोनो ही में सपोर्ट करता है। इस platform को specially credit card use करने वालों के लिए ही बनाया गया है। जहां users अपने credit card के द्वारा bill Payment इत्यादि करने पर reward और बेहतरीन cashback प्राप्त कर सकते हैं और इसके साथ ही credit card को मैनेज करना भी काफी आसान हो जाता है।

बशर्ते इस Platform का इस्तेमाल केवल वही लोग कर सकते हैं, जिसका credit score 750 या उससे अधिक है। इस mobile application को अब तक लगभग 1 million से अधिक लोग download कर चुके हैं और इस App की rating भी काफी ज्यादा अच्छी है। समय के साथ इस App का इस्तेमाल भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। यह बात तो सबको पता ही होगा की credit card के ज़रिए किए गए payment आपको समय रहते ही चुकाने पडते है और इस पुरे process में अधिकतर ना तो आपका नुकसान होता है और ना ही इसमे आपको कोई फायदा होता है। 

लेकिन यदि आप CRED App के through अपने credit card से payment करते हैं, तो उसके बदले आपको कुछ Points यानी reward प्राप्त होंगे। हालांकि यह points कुछ ज्यादा नहीं होते। लेकिन, बार-बार CRED App के द्वारा payment करने पर points बढ़ते जाते हैं। जिससे credit card इस्तेमाल करने वालों को काफी फायदा पहुंचता है।

CRED App के founder कौन है ?

Kunal Shah को तो सभी लोग जानते होंगे, जो कि एक ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज कंपनी के CEO रह चुके हैं। CRED App का idea भी Kunal Shah का ही था। जिन्होंने फ्रीचार्ज कंपनी के बिकने के बाद लोगो के साथ शेयर किया था। इसलिए हम कह सकते हैं, कि Kunal Shah ही CRED App के founder है।

वैसे तो यह बात मैंने आपको ऊपर बता चुकी है, कि CRED App का इस्तेमाल वहीं लोग कर सकते हैं जिनका क्रेडिट कार्ड का स्कोर 750 या उससे ज्यादा हो। यदि आप का क्रेडिट कार्ड का स्कोर उतना नहीं है, तो अपने क्रेडिट कार्ड को improve करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आपका क्रेडिट कार्ड सभी नियमों के अनुसार है, तो आप CRED App पर कभी भी Registration करके उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, उससे पहले आपको CRED App Download करना होगा। आइए जानते हैं, कि CRED App डाउनलोड कैसे करें {how to download cred app in Hindi}

CRED App Download कैसे करे?/CRED App Register कैसे करे ?

CRED App download करना या इसमे register करना बहुत ही आसान काम है। हम यहां आपको CRED App डाउनलोड करने तथा उसमे Register करने के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। आप हमारे द्वारा बताए गए तरीकों को Step by step Follow करें।

Step 1

CRED App इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको CRED App डाउनलोड करने की जरूरत है। CRED App को आप Google PlayStore या Apple Store से आसानी से download कर सकते हैं। इसके अलावा आप CRED को इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी CRED App को download कर सकते हैं।

Step 2 

CRED App को download तथा install करने के बाद उसे open करें। open करते ही वहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। ध्यान रहे CRED App में वही नंबर डालें जिस नंबर से आप का बैंक अकाउंट रजिस्टर है।

Step 3

यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहेगा और आपका credit card, CRED App के सारे नियमों पर खरा उतरेंगा, तो आपका अकाउंट Approved हो जाएगा जिसके लिए आपके registered mobile number पर एक OTP आएगा। जिससे आपको CRED App में डालकर enter करना है।

Step 4

 Enter करने के बाद आपको वहां अपना bank account name और Email ID डालकर proceed पर क्लिक करें। (यदि आप CRED App के सभी नोटिफिकेशन को अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करना चाहते हैं, तो वहां दी गई जगह पर टिक करें)

Step 5

 Proceed पर क्लिक करते ही, next पेज open होता है। जहां CRED App आपके CIBIL score की जांच करता है। यदि आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होता है, तब आपको वहां स्क्रीन पर proceed बटन दिखाई देगा। जहां आपको क्लिक करना है।

Step 6

Proceed पर click करने के बाद आपको अपना क्रेडिट कार्ड verify करवाना है। जिसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड पर क्लिक करते हुए अपना क्रेडिट नंबर डालें और फिर verify बटन पर क्लिक कर दें। verificationका process पूरा होने के बाद CRED आपके क्रेडिट कार्ड में ₹1 deposit कर देगा। 

Step 7

जिसके बाद आप अपना CRED App active कर सकते हैं। active करने के लिए आपको वहां active creat protect button पर क्लिक करना है। 

Note:

यदि CRED App में अपका credit card दिखाई नहीं देता है, तो आप Add Card में क्लिक करके अपना क्रेडिट कार्ड verify करवा सकते हैं। यह ऑप्शन आपको स्क्रीन पर नीचे की तरह मिल जाएगा। जहां आप क्लिक करके CRED App पर कमाए गए reward और अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं।

CRED App इस्तेमाल कैसे करे? 

Cred app को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। यदि आपको भी CRED App इस्तेमाल कैसे करें जानना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए steps को follow जरूर करें।

Step 1

क्रेडिट कार्ड के द्वारा Bill Payment इत्यादि करने के लिए CRED App में जाए और नीचे दिए गए Card वाले option पर क्लिक करें। 

Step 2

वहां क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर वो सारे Cards आ जाएंगे जो आपके पास मौजूद है।

Step 3

अब आपको जिस क्रेडिट कार्ड से payment करनी है, वहां पर दिए गए Pay button पर क्लिक करें। 

Step 4

वहां pay button पर क्लिक करते ही, आपके सामने कई तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे, जैसे कि Net banking, UPI आदि। आपको जिसके द्वारा Bill payment करनी है। वहां पर जाकर Proceed button पर क्लिक करें।

Step 5

आप के Proceed button पर क्लिक करते ही Bill की payment हो जाएगी।

payment करने के बाद आपके CRED App पर कुछ points प्राप्त होंगे। यह points उतने ही होंगे जितनी आप अपने credit card से payment करेंगे। आप चाहे तो My Cart में जाकर देख सकते हैं।

Also Read:

Freelancing के Top 10 best वेबसाइट

Release होते ही Movie Download kaise kare

CRED App के फायदे

CRED App का इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे प्राप्त होते हैं, जिनमें से कुछ फायदे इस तरह है

  • CRED App का इस्तेमाल करके आप अपने क्रेडिट कार्ड को बहुत अच्छे से मैनेज कर सकते हैं। बल्कि इससे आप एक नहीं एक से अधिक क्रेडिट कार्ड को आसानी से manage कर सकते हैं।
  • CRED App से payment करने के लिए बहुत सरे option दिए जाते हैं जैसे net banking, UPI debit card इत्यादि। आप इनमें से किसी के भी द्वारा payment कर सकते हैं।
  • CRED App की सबसे अच्छी बात यह है, कि आपको Bill Payment करने के साथ ही साथ reward or cashback भी प्राप्त होते हैं।
  • Cred App से जुड़े सभी notification आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या whatsaap पर मिल जाते हैं। जैसे कि आपने कब और किसे कितना payment किया है।
  •  CRED App की मदद से आप अपने क्रेडिट कार्ड की सारी information जैसे कि आपके क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले चार्ज क्या है और आपके कार्ड में कितना Balance बचा है इत्यादि देख सकते हैं।
  •  CRED App पर आप बिल्कुल Free registration करके अपने क्रेडिट कार्ड की सारी information हासिल कर सकते हैं और सारे Bill Payment बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।
  • CRED App का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है इस App को कोई बच्चा भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि CRED App Android or iOS दोनों ही users के लिए आसानी से उपलब्ध है। वैसे अपने मोबाइल फोन पर आसानी से download करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • CRED App के जरिए आप अपने क्रेडिट कार्ड के score का पता भी आसानी से लगा सकते हैं और समय-समय पर आप अपने क्रेडिट कार्ड की रिपोर्ट भी चेक कर सकते हैं।
  •  CRED App Google PlayStore तथा Apple Store दोनों ही में available है आप इसे जहां मर्जी वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read:

घर बैठे पैसे कमाने के 25 Best तरीके

Paytm क्या है और Paytm Account कैसे बनायें

आपने क्या सीखा

 जैसा कि आज हमने बताया कि CRED App Kya Hai? और CRED App इस्तेमाल कैसे करें। इसके साथ ही हमने आज सिखा कि CRED App कैसे डाउनलोड करें in hindi. तो दोस्तों जैसा कि आपने देखा और जाना, कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले users के लिए CRED App बहुत ही अच्छा और सुरक्षित mobile application है। जिसका इस्तेमाल करके आप Payment करने के साथ-साथ reward और cashback प्राप्त कर सकते हैं।

 हमें उम्मीद है आज के इस लेख से आपको बहुत कुछ सीखने को मिला होगा और आशा है, कि अब आप समझ गए होंगे कि CRED App कैसे इस्तेमाल करें? यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें और यदि आपको इस लेख से संबंधित किसी भी सवालों के जवाब पूछने है, तो हमें comment करके पूछ सकते हैं।

2 thoughts on “CRED App Kya Hai | CRED App कैसे इस्तेमाल करें (Full Guide in Hindi)”

  1. Sir, agar jis mobile phone cred. app download haiaur uss phone Mein bank le linked wale nnummber ka sim card nhi hai, to Phir bhi hum cred ke thru upi se payment kar sakte hain?

    Reply

Leave a Comment